{"_id":"5aa278644f1c1bc4758b472a","slug":"rajinikanths-fans-want-to-shell-2-crore-for-dog-in-kaala-poster-with-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस कुत्ते के लिए लोग 2 करोड़ रुपये देने को भी हैं तैयार, रजनीकांत के साथ आया था नजर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस कुत्ते के लिए लोग 2 करोड़ रुपये देने को भी हैं तैयार, रजनीकांत के साथ आया था नजर
Sat, 10 Mar 2018 07:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Mar 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kaala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सेलिब्रिटीज के लिए उनके प्रशंसकों में दीवानगी तो बहुत देखी होगी आपने, लेकिन रजनीकांत के फैंस की उनको लेकर जो दीवानगी है, वह शायद ही आपने दुनिया में किसी ओर के लिए देखी होगी। उनके फैंस के वैसे तो आपने बहुत सारे किस्से सुने और देखे होंगे पर आज जो किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं उसे सुनकर आप पक्का चौंक जाएंगे।
2 of 5
rajinikanth
रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘काला’ के पोस्टर में उनके साथ एक कुत्ता नजर आ रहा है। आपको जानकर हैरानगी होगी कि पोस्टर में उनके साथ नजर आए कुत्ते के लिए उनके फैंस 2 करोड़ रुपए तक देने के लिए तैयार हैं। जी हां, एक रिपोर्ट के मुताबिक इस कुत्ते का नाम मणि है। प्रोफेश्नल डॉग ट्रेनर सिमोन ने बताया कि उन्हें मलेशिया तक से कुत्ते को खरीदने के लिए ऑफर्स आ रहे हैं।
3 of 5
rajinikanth
सिमोन ने बताया कि कुछ लोगों ने मणि के लिए एक करोड़ रुपए तक ऑफर कर रहे हैं और वो 2 करोड़ रुपए तक देने को तैयार थे। सिर्फ इसलिए क्योंकि उस कुत्ते ने रजनी सर के साथ काम किया है। हालांकि मैंने उसे बेचने से इनकार कर दिया क्योंकि हम उसकी किसी बच्चे की तरह देखभाल कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rajinikanth
सिमोन ने कहा, कोई अपने बच्चे की इस तरह बोली लगाता है क्या? इसलिए मैंने ये सारे ऑफर्स ठुकरा दिए। सिमोन ने रजनीकांत और मणि के बीच रिश्ते के बारे में भी बताया। सिमोन ने कहा- रजनी सर उसे रोज एक पैकेट बिस्कुट खिलाते थे। इससे ट्रेनर्स का काम आसान हो जाता है। रजनी सर और मणि के बीच अच्छे संबंध बन गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
rajinikanth
आपको बता दें, रजनीकांत की यह फिल्म तमिल भाषा में है। इस फिल्म में हुमा कुरैशी भी नजर आएंगी। यह फिल्म इसी साल 27 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन पा. रंजीत कर रहे हैं। धनुष इसके निर्माता हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।