सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajshree Deshpande Shares Emotional Experience Of Undergoing Breast Cancer Surgery

राजश्री देशपांडे ने ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी करवाने के भावुक अनुभव को किया शेयर, कहा- ‘अस्पताल में अकेले रोई थी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 27 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajshri Deshpande: एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी करवाई थी। अब उन्होंने अपनी सर्जरी को लेकर काफी भावुक खुलासे किए हैं।

Rajshree Deshpande Shares Emotional Experience Of Undergoing Breast Cancer Surgery
राजश्री देशपांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

राजश्री देशपांडे ने ‘सेक्रेड गेम्स’ सीरीज, ‘मंटो’ और ‘ब्लैक वारंट’ जैसी फिल्मों में दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता। अब हाल ही में उन्होंने अपने ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी करवाने को लेकर काफी भावुक अनुभव शेयर किया है।

Trending Videos


मैं पूरी तरह टूट गई थी
राजश्री देशपांडे ने अपने ब्रेस्ट कैंसर के अनुभव को लेकर बेहद भावुक खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्हें अपनी बीमारी के बारे में पता चला, तो वो अस्पताल में बिल्कुल अकेली थीं और उस वक्त वो पूरी तरह टूट गई थीं।उन्होंने कहा कि उन्हें आज भी वो पल याद है, जब अस्पताल में अकेले बैठकर वो रो पड़ी थीं। उस समय उनके मन में कई सवाल थे, लेकिन उनके पास किसी भी सवाल का कोई साफ जवाब नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rajshri (@rajshri_deshpande)

एक्ट्रेस को हुआ था ब्रेस्ट कैंसर
राजश्री ने बताया कि इस मुश्किल समय में खुद को संभालना आसान नहीं था, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने हिम्मत जुटाई। उन्होंने अपनी बीमारी और इलाज के पूरे सफर को खुलकर शेयर किया, ताकि लोग इससे जागरूक हो सकें और डरें नहीं।

गौरतलब है कि एक्ट्रेस को ग्रेड-1 ब्रेस्ट कैंसर डायग्नोज हुआ था, जिसके बाद उनकी सर्जरी भी हुई और अब वह रिकवरी की तरफ बढ़ रही हैं।

राजश्री देशपांडे के बारे में 
राजश्री देशपांडे ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2012 में फिल्म ‘तलाश’ से की थी। इसके बाद वे ‘किक’, ‘मॉम’, ‘मंटो’, ‘द स्काई इज पिंक’ और ‘जोरम’ जैसी फिल्मों में नजर आईं और अपने दमदार अभिनय से खास पहचान बनाई।

टीवी की दुनिया में भी राजश्री ने अपनी छाप छोड़ी। वे ‘कुछ तो लोग कहेंगे’ और ‘24: इंडिया’ जैसे शोज में दिखाई दीं। हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ से मिली। इस सीरीज में उन्होंने अपनी एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed