फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राकेश रोशन ने लगवाई पहली कोरोना वैक्सीन, ‘4-3-21’ को बताया अनोखा दिन

Thu, 04 Mar 2021 08:00 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Thu, 04 Mar 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
Rakesh Roshan vaccinated with first corona vaccine shared photo and said unique day once in our lifetime
राकेश रोशन - फोटो : Insatagram- @rakesh_roshan9

फिल्म निर्देशक-निर्माता राकेश रोशन बॉलीवुड के उनलोगों की गिनती में शुमार हो गए हैं, जिन्होंने कोविड 19 का टीका लगवा लिया है। वैक्सीन लेते हुए राकेश रोशन ने तस्वीर ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फोटो में वो कुर्सी पर नीली-सफेद टीशर्ट पहने बैठे हैं और कैमरे को देखकर स्माइल करते हुए थम्स अप का साइन देते दिख रहे हैं।

Rakesh Roshan vaccinated with first corona vaccine shared photo and said unique day once in our lifetime
Hrithik Roshan and Rakesh Roshan - फोटो : amar ujala mumbai

फोटो में एक नर्स राकेश रोशन को वैक्सीन लगा रही है। इसको लेकर उन्होंने ट्वीट किया है। लिखा ‘कोवीशिल्ड की पहली खुराक ले ली है, आग बढ़े’। यही फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की। साथ ही उन्होंने खास तारीख के बारे में कहा ‘ हमारी पूरी जिंदगी के एक विशेष दिन 4321, 4 मार्च 2021 को वैक्सीन लगी’। इस दिन को उन्होंने विशेष बताया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rakesh Roshan (@rakesh_roshan9)

Rakesh Roshan vaccinated with first corona vaccine shared photo and said unique day once in our lifetime
ऋतिक रोशन, राकेश रोशन - फोटो : Insatagram- @rakesh_roshan9

इस फोटो को उनके बेटे और अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी लाइक किया है। इसके बाद फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे हैं। साथ ही उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना भी कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा ‘ ये देखकर बहुत प्रसन्न हुआ, खुश और स्वस्थ रहिए सर। नॉर्वे से आपको शुभकामनाएं भेज रहा हूं। वहीं, एक और फॉलोअर ने लिखा ‘वाह, ये दूसरों के लिए भी प्रेरणादायक होगा’।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakesh Roshan vaccinated with first corona vaccine shared photo and said unique day once in our lifetime
rakesh roshan lifetime achievement award

बता दें कि भारत में कोरोना का दूसरे चरण का टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। इसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके पहले प्रथम चरण में भी कई लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। कई सितारे भी कोविड 19 का टीका लगवा चुके हैं।

विज्ञापन
Rakesh Roshan vaccinated with first corona vaccine shared photo and said unique day once in our lifetime
सतीश शाह - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सतीश शाह ने भी मंगलार को कोविड वैक्सीन लगवाई थी। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। बताया था कि पहला डोज लगवाया है। उन्होंने खुलासा किया था कि उन्हें वीआईपी प्रवेश का उपयोग नहीं करने के लिए विनम्रता से डांटा गया था। उन्हें आमलोगों की तरह बाहर ही लाइन में खड़ा रहना पड़ा था। हालांकि बाद में बेहतर तरीके से वैक्सीन लगवाई गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed