{"_id":"6040e66b8ebc3ed4c37624b1","slug":"rohan-shrestha-father-over-shraddha-kapoor-says-if-they-decide-to-marry-each-other-will-happily-do-everything","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा कपूर-रोहन श्रेष्ठ की शादी पर पिता राकेश श्रेष्ठ ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रद्धा कपूर-रोहन श्रेष्ठ की शादी पर पिता राकेश श्रेष्ठ ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 04 Mar 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्धा कपूर-रोहन श्रेष्ठ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चे में हैं। खबरों की मानें तो श्रद्धा कपूर रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रही हैं। हालांकि अभी इस मामले में आधिकारिक तौर पर दोनों में से किसी ने भी खुलकर बात नहीं की है। लेकिन अक्सर रोहन श्रेष्ठ को श्रद्धा कपूर संग स्पॉट किया जाता है। वहीं, काफी दिनों से रोहन श्रेष्ठ के साथ उनकी शादी की खबरें वायरल हो रही हैं। अब इस बारें रोहन श्रेष्ठ के पिता राकेश श्रेष्ठ का बयान सामने आया है।
2 of 5
श्रद्धा कपूर-रोहन श्रेष्ठ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की मानें तो रोहन श्रेष्ठ के पिता राकेश श्रेष्ठ ने कहा कि जहां तक मुझे इस बारें में पता है कि श्रद्धा-रोहन पूराने दोस्त हैं। ये दोनों कॉलेज के दिनों से ही एक दूसरे के संग हैं। श्रद्धा के अलावा मेरे बेटे के जुहू में और भी कई कॉमन फ्रेंड्स हैं। श्रद्धा के कई दोस्त हैं। दोनों ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ में अच्छा कर रहे हैं। अगर ऐसी कोई बात होती तो मुझे जरूर इस बारें में पता होता।
3 of 5
श्रद्धा कपूर-रोहन श्रेष्ठ
- फोटो : Social media
वहीं दोनों की शादी से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए राकेश श्रेष्ठ ने कहा कि अगर दोनों एक दूसरे को लाइक करते हैं और एक साथ आने का कोई निर्णय लेते हैं तो ये अच्छी बात है। दोनों मैच्योर हैं अपना निर्णय सोच-समझकर ही रहेंगे। अगर मेरी पसंद की बात कर रहे हैं तो मुझे इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं है। अगर वह दोनों शादी करना चाहते हैं तो मैं खुशी-खुशी उनके लिए सब कुछ करने के लिए तैयार हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्म लव रंजन की अनटाइटल फिल्म है जिसमें रणबीर कपूर संग उनकी जोड़ी बनी है। मालूम हो कि श्रद्धा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में 'तीन पत्ती' नाम की फिल्म से की थी। श्रद्धा कपूर आखिरी बार साल 2020 में रिलीज हुई डायरेक्टर अहमद खान की फिल्म 'बागी 3' में टाइगर श्रॉफ के नजर आई थीं। इससे पहले वह फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी में नजर आई थी।
विज्ञापन
5 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : social media
बीते दिनों श्रद्धा कपूर ने कहा था कि वह अभी प्रोजेक्ट को लेकर बिजी है तो अभी शादी के बारे में सोचा नहीं है। शादी की अफवाहों के सवाल पर हंसते हुए श्रद्धा कपूर ने कहा था, 'अभी मेरे पास फिल्मों के अलावा कुछ सोचने का समय नही हैं और जैसा आपने कहा, यह सिर्फ चर्चा है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।