फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'संजू' की रिकार्डतोड़ कमाई से निर्माता हैरान, बॉलीवुड में अब आने वाली है इन शख्सियतों पर बॉयोपिक्स

Sun, 29 Jul 2018 01:01 PM IST
कमल कश्यप
कमल कश्यप Updated Sun, 29 Jul 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Sanju to Padman know all details about Bollywood biopic films
असल जिंदगी की एक कहानी जब पर्दे पर आकार लेती है तो बहुत कुछ छूटता है, बहुत कुछ नया चौंकाता भी है। बायोपिक के इस नए दौर में एक-एक अभिनेता कई वास्तविक चरित्रों में ढल रहे हैं। संजय दत्त के जीवन पर बनी फिल्म 'संजू' की सफलता ने सभी को हैरान कर दिया। 'संजू' इस साल की अकेली बायोपिक फिल्म नहीं है। इससे पहले 'पैडमैन', 'राजी', 'सूरमा' ने भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इन फिल्मों की सफलता के बाद तो बॉलीवुड में बायोपिक फिल्मों का ट्रेंड ही चल पड़ा है। इस साल के अंत में और अगले साल की शुरुआत में आपको कई और बायोपिक्स देखने को मिलेंगी। इंडस्ट्री में बायोटिक को निर्माता-निर्देशक भी हाथों-हाथ ले रहे हैं आैर फिल्म कलाकार भी इन फिल्मों को तवज्जों दे रहे हैं। क्योंकि ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाई भी कर रही हैं और दर्शकों को पसंद भी आ रही हैं।
Ranbir Kapoor Sanju to Padman know all details about Bollywood biopic films
आगामी बायोपिक फिल्मों की अगर बात की जाए, तो अक्षय कुमार एक नहीं, तीन-तीन बायोपिक्स में काम कर रहे हैं। इसमें पहला नाम है फिल्म ‘गोल्ड’ का, जिसमें वह हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह की भूमिका में होंगे। बलबीर सिंह ने 1948 में लंदन ओलंपिक में हॉकी मैच में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया था। यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों पर होगी। अक्षय कुमार, गुलशन कुमार के जीवन पर बन रही फिल्म 'मुगल' में भी काम कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार म्यूजिक इंडस्ट्री के मुगल गुलशन कुमार की भूमिका में नजर आएंगे। अक्षय की तीसरी बायोपिक होगी 'केसरी।' यह फिल्म 'बैटल ऑफ सारागढ़ी' पर आधारित है। फिल्म के अगले साल 20 मार्च तक रिलीज होने की उम्मीद की जा रही है।
 
Ranbir Kapoor Sanju to Padman know all details about Bollywood biopic films
काफी दिनों से चर्चाओं में चल रही फिल्म 'मणिकर्णिका' रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित है। इसमें कंगना रनौत रानी लक्ष्मीबाई के किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल 27 अप्रैल को रिलीज होगी। सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार पर भी बायोपिक बन नही है। इसमें ऋतिक रोशन मुख्य किरदार बना रहे हैं।  फिल्म '2019 में पर्दे पर होगी। बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पर भी जल्द ही बायोपिक देखने को मिलेगी। 'साइना' में श्रद्धा कपूर साइना नेहवाल की भूमिका में नजर आएंगी। इसको भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का जीवन भी जल्द ही पर्दे पर देखने को मिलेगा। इस पर भी काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Sanju to Padman know all details about Bollywood biopic films
मुंबई में उभरते देसी हिप-हॉप के जीवन की मुसीबतों को जोया अख्तर फिल्म 'गली ब्वॉय' के माध्यम से सबके सामने रखेंगी। इस बायोपिक में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आएंगे। इसके अलावा 1983 का वर्ल्डकप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम की कहानी को भी बायोपिक के माध्यम से दर्शकों के सामने रखा जाएगा। '1983' नाम से बन रही इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में होगी। 
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Sanju to Padman know all details about Bollywood biopic films
कारगिल युद्ध में अभूतपूर्व वीरता परिचय देने वाले भारतीय सेना के अधिकारी विक्रम बत्रा के जीवन पर भी बायोपिक बनने जा रही है। इसमें सिद्वार्थ मल्होत्रा विक्रम बत्रा का किरदार निभाएंगे। इसके अलावा बीजिंग ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के जीवन पर भी बायोपिक बनने जा रही है। इसमें हर्षवर्धन कपूर मुख्य भूमिका में होंगे। दक्षिण भारतीय फिल्मों की प्रसिद्ध एडल्ट स्टार शकीला की जिंदगी पर भी फिल्म बन रही है, जिसमें ऋचा चड्ढा उनका किरदार निभा रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed