{"_id":"5b5d67d84f1c1b6f668b6085","slug":"katrina-kaif-replaces-priyanka-chopra-in-salman-khan-film-bharat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान के लिए कटरीना ने दी सबसे बड़ी कुर्बानी, इस महीने शुरू करेंगी 'भारत' की शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान के लिए कटरीना ने दी सबसे बड़ी कुर्बानी, इस महीने शुरू करेंगी 'भारत' की शूटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले काफी समय से प्रियंका चोपड़ा के फिर से बॉलीवुड में लौटने की चर्चा थी। प्रियंका ने सलमान खान के साथ अली अब्बास जफर की 'भारत' साइन भी की थी लेकिन फिर खबर आई कि प्रियंका अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी। पहले प्रियंका चोपड़ा के प्रोजेक्ट छोड़ने की वजहों के पीछे निक जोनस को बताया गया फिर खबर आई कि भारत में प्रियंका किसी भी एक्ट्रेस के साथ स्क्रीन शेयर नहीं करना चाहती थीं इसलिए उन्होंने इस फिल्म कोे ना कह दिया।
2 of 4
bharat
प्रियंका के इस फिल्म से हाथ खीच लेने से मेकर्स के सामने सबसे बड़ा सवाल ये था कि अब इस फिल्म में प्रियंका की जगह कौन सी एक्ट्रेस होंगी। डीएनए की एक रिपोर्ट की मानें तो कटरीना को इस फिल्म के लिए कन्फर्म कर लिया गया है। पहले भी कटरीना कैफ के ‘भारत’ से जुड़ने की खबरें सामने आई थी लेकिन बाद में प्रियंका की एंट्री ने सभी अफवाहों को खारिज कर दिया था।
3 of 4
katrina kaif
हालांकि कटरीना के पास इस वक्त दो बड़ी फिल्में हैं। एक तरफ वह शाहरुख खान के साथ जीरो में नजर आने वाली है तो दूसरी तरफ ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ की शूटिंग पूरी करनी है। ऐसे में कटरीना सितंबर के बाद ही फिल्म की टीम को ज्वॉइन कर पाएगी, इससे पहले वह अपनी सभी फिल्मों की शूटिंग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Tiger Zinda Hai
कटरीना, अली अब्बास जफर और सलमान खान के साथ ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी फिल्मों में साथ में काम कर चुके हैं। सलमान और कटरीना की जोड़ी फैंस काफी पसंद भी करते हैं। वहीं कटरीना और अली अब्बास जफर की भी खूब बनती है और जब बात सलमान खान के साथ काम करने की आए तो हमें यकीन है कटरीना सलमान के लिए कुछ भी कर सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।