फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh launched new hiphop artist Abhay Prasad aka Devil the Rhymer for his IncInk

रणवीर सिंह ने लॉन्च किया नया कलाकार, 'डेविल द राइमर', महफिल ए हिप हॉप में जमेगी नई चौकड़ी

Wed, 29 Jul 2020 01:47 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 29 Jul 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh launched new hiphop artist Abhay Prasad aka Devil the Rhymer for his IncInk
रणबीर सिंह, अभय प्रसाद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हीरो नंबर वन रणवीर सिंह ने अपने सबसे पसंदीदा प्रोजेक्ट 'इंकइंक' के दायरे को बढ़ाने का फैसला किया है। अपने पार्टनर और म्यूजिक प्रोड्यूसर नवज़ार ईरानी के साथ मिलकर रणवीर ने एक नए आर्टिस्ट, डेविल द राइमर उर्फ अभय प्रसाद को साइन किया है। अभय प्रसाद इस कंपनी में काम भारी, स्पिटफायर और स्लोचीता के बाद चौथे आर्टिस्ट होंगे।

विज्ञापन


रणवीर कहते हैं, “इंकइंक देश भर से नए-नए म्यूजिकल टैलेंट की खोज करने और उन्हें प्रमोट करने के लिए हमेशा तैयार है। हमारा यह पैशन प्रोजेक्ट वाकई देश के उभरते हुए उन सभी म्यूजिशियंस के लिए एक बेहतरीन प्लेटफार्म है, जो आने वाले दिनों में म्यूजिक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव लाने की क्षमता रखते हैं और डेविल को साइन करना दरअसल इसी दिशा में उठाया गया एक कदम है।”

विज्ञापन

Ranveer Singh launched new hiphop artist Abhay Prasad aka Devil the Rhymer for his IncInk
रणबीर सिंह, अभय प्रसाद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभय के बारे में रणवीर कहते हैं, “वह बेहतरीन आर्टिस्ट हैं और सही मायने में अपने ज़माने के शानदार रचयिता हैं। निश्चित तौर पर वह एक ऐसे आर्टिस्ट हैं, जो महज 21 साल की उम्र में भारत के इंडी रैप / हिप-हॉप इंडस्ट्री की अगुवाई के लिए पूरी तरह तैयार है। उसका फ्लो बेजोड़ और काफी यूनिक है। हमें उस पर पूरा भरोसा है और अपने चौथे आर्टिस्ट के रूप में उसे दुनिया के सामने लाने का यह अवसर नवज़ार और मेरे लिए बेहद खास है।”

नवज़ार भी मानते हैं कि दिल्ली के आर्टिस्ट, डेविल द राइमर सही मायने में बेजोड़ कलाकार हैं और अपनी भावनाओं को दिल खोलकर प्रस्तुत करते हैं। उनके गीतों में विचारों की गहराई है जो लोगों को हैरान कर देगी। इंकइंक जल्द ही उनके गाने ‘महफ़िल-ए-हिपहॉप' को लोगों के सामने लाने वाला है। इस ट्रैक में इंकइंक के चारों टैलेंटेड आर्टिस्ट- काम भारी, स्पिटफायर और स्लोचीता और डेविल द राइमर नज़र आएंगे।

पढ़ें: सुशांत की मौत के मामले में कंगना की टीम ने दीपिका पादुकोण पर साधा निशाना, लगाया डिप्रेशन का धंधा चलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed