फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Reports Says Aamir Khan And Ashutosh Gowariker Will Reunite After 25 Years For Lala Amarnath Biopic

फिर क्रिकेट पिच पर उतरेंगे आमिर खान, इस क्रिकेटर की बायोपिक में आएंगे नजर; जानें कब रिलीज होगी फिल्म?

Sun, 10 May 2026 04:55 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 10 May 2026 04:55 PM IST
सार

Aamir Khan: ‘लगान’ के 25 साल बाद एक बार फिर एक्टर आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर साथ काम करने जा रहे हैं। जानिए कैसी होगी फिल्म और कब होगी रिलीज?

विज्ञापन
Reports Says Aamir Khan And Ashutosh Gowariker Will Reunite After 25 Years For Lala Amarnath Biopic
आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुछ फिल्में सिर्फ फिल्में नहीं होतीं, वो लोगों की यादों का हिस्सा बन जाती हैं। ‘लगान’ भी ऐसी ही एक फिल्म है। आज भी जब क्रिकेट मैच में ‘बार-बार हां’ जैसा गाना सुनाई देता है, तो लोगों को ‘लगान’ की याद आ जाती है। अब आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर एक बार फिर ऐसी फिल्म के साथ वापसी कर रहे हैं। 

विज्ञापन

कब शुरू होगी शूटिंग?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों एक नई क्रिकेट बेस्ड फिल्म पर काम कर रहे हैं, जो भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी लाला अमरनाथ की जिंदगी से प्रेरित होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर तेजी से काम चल रहा है और इसकी शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है।

विज्ञापन

Reports Says Aamir Khan And Ashutosh Gowariker Will Reunite After 25 Years For Lala Amarnath Biopic
लगान - फोटो : एक्स

कैसी होगी फिल्म की कहानी?
इस बार कहानी पूरी तरह अलग होगी। जहां ‘लगान’ एक काल्पनिक कहानी थी, वहीं नई फिल्म भारत-पाकिस्तान बंटवारे यानी 1947 के दौर पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म में लाला अमरनाथ की जिंदगी, संघर्ष और क्रिकेट के सफर को इमोशनल अंदाज में दिखाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- ‘सीन्स को काट दिया जाता था…’, अमित बहल ने खोली बड़े स्टार्स की पोल; ऋतिक रोशन को लेकर कही बड़ी बात

खबरों की मानें तो स्क्रिप्ट को लेकर कई रीडिंग सेशंस भी हो चुके हैं। इतना ही नहीं, फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी और राइटर अभिजात जोशी ने भी कहानी को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव दिए हैं।रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म को बड़े स्तर पर बनाने की तैयारी है। इसके लिए लंबी रिसर्च, वर्कशॉप्स और भारी प्री-प्रोडक्शन प्लान किया जा रहा है।

साथ ही ऐसी चर्चा भी है कि फिल्म में एक और बड़े अभिनेता की एंट्री हो सकती है, जो लाला अमरनाथ के करीबी दोस्त और कहानी के अहम किरदार में दिखाई देंगे।

Reports Says Aamir Khan And Ashutosh Gowariker Will Reunite After 25 Years For Lala Amarnath Biopic
3 इडियट्स - फोटो : यूट्यूब
आमिर खान का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो यह फिल्म आमिर खान के आने वाले बड़े प्रोजेक्ट्स की शुरुआत मानी जा रही है। इसके अलावा, ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म पर 2027 के दूसरे हिस्से में काम शुरू हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed