फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OMG 2: ओएमजी 2 को 'ए सर्टिफिकेट' मिलने के पक्ष में नहीं सद्गुरु, बोले- किशोरों के लिए भी है जरूरी

Wed, 09 Aug 2023 10:46 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 09 Aug 2023 10:46 AM IST
विज्ञापन
Sadhguru is not in favour of Akshay Kumar film OMG 2 getting A certificate actor reacts on it
अक्षय कुमार और सद्गुरु - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में सद्गुरु के लिए अपनी आने वाली फिल्म ओएमजी 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया। जिसके बाद सद्गुरु ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें अक्षय कुमार उनके साथ नजर आए। वीडियो में वह फ्लांग डिस्क के साथ खेलते दिख रहे थे। ओएमजी 2 देखने के बाद सद्गुरु ने बताया कि उन्हें फिल्म कैसी लगी। उन्होंने फिल्म की प्रशंसा की। वहीं, सद्गुरु ने दावा किया कि फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा 'ए' सर्टिफिकेट नहीं मिलना चाहिए था।

Sadhguru is not in favour of Akshay Kumar film OMG 2 getting A certificate actor reacts on it
सद्गुरु - फोटो : Instagram

सद्गुरु ने ट्विटर पर लिखा, 'नमस्कारम अक्षयकुमार। ईशा योग केंद्र में आपका आना और 'ओह माय गॉड- 2' के बारे में सीखना अद्भुत है। अगर हम एक ऐसे समाज बनाना चाहते हैं जो अपनी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति संवेदनशील है, तो युवाओं को अपनी शारीरिक जरूरतों को संभालने के बारे में सीखना सबसे जरुरी है। अब समय आ गया है कि हमारी शिक्षा व्यवस्था हमारे युवाओं को पूरी तरह से उनके शरीर, दिमाग और भावनाओं को संभालने की तरफ ध्यान दे'।

Sadhguru is not in favour of Akshay Kumar film OMG 2 getting A certificate actor reacts on it
अक्षय कुमार और सद्गुरु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक अन्य ट्वीट में सद्गुरु ने कहा, 'इस मामले में 'ए' प्रमाणपत्र में किशोरों को शामिल किया जाना चाहिए। यही वह जगह है जहां यह सबसे ज्यादा मायने रखता है। मानव जीव विज्ञान को समझने और किसी व्यक्ति की जैविक जरूरतों को सम्मानजनक ढंग से पूरा करने के बारे में शिक्षा और एक ऐसे राष्ट्र के निर्माण के लिए जिम्मेदार तरीके की बहुत आवश्यकता है जो इसमें शामिल सभी लोगों के लिए निष्पक्ष और न्यायपूर्ण हो।' सद्गुरु के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए अक्षय कुमार ने कहा, बहुत-बहुत धन्यवाद सद्गुरु। आशा है कि संदेश दूर-दूर तक, सही भावना से पहुंचेगा।'



विज्ञापन
विज्ञापन
Sadhguru is not in favour of Akshay Kumar film OMG 2 getting A certificate actor reacts on it
ओह माय गॉड - फोटो : social media

बता दें कि यह फिल्म 2012 में आई 'ओह माय गॉड' की सीक्वल है। 'ओएमजी' में अक्षय कुमार भगवान श्रीकृष्ण के रूप में नजर आए थे। 'ओएमजी 2' में वह भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को हाल ही में सेंसर बोर्ड ने 'ए' (सिर्फ एडल्ट के लिए) सर्टिफिकेट दिया है। यह फिल्म आगामी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

विज्ञापन
Sadhguru is not in favour of Akshay Kumar film OMG 2 getting A certificate actor reacts on it
गदर 2, ओएमजी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

यह फिल्म 11 अगस्त, 2023 को ही रिलीज होगी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल और अमीषा पटेल की 'गदर 2' से टकराएगी।  'ओएमजी 2' में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी के अलावा यामी गौतम और अरुण गोविल भी अहम भूमिका में हैं। 

यह भी पढ़ें: मुझे याद नहीं कि पापा की पहली फिल्म कौन सी देखी, घर पर वह कभी सुपरस्टार की तरह नहीं आए

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed