फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: कोलकाता में कॉन्सर्ट से धूम मचाएंगे भाईजान, इतने लाख में मिल रहा टिकट, सस्ते का जुगाड़ ऐसे करें

Fri, 12 May 2023 01:41 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 12 May 2023 01:41 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Dabangg Tour Kolkata Ticket price how to book seats know full details here
दबंग टूर - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के मेगा सुपरस्टार सलमान खान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। फिल्मों के साथ-साथ लंबे समय से सलमान खान दबंग टूर रिलोडेड एंटरटेनमेंट कॉन्सर्ट के जरिए फैंस का मनोरंजन करते आ रहे है। इस बीच अब सलमान का दबंग टूर देश के सिटी ऑफ जॉय यानी कोलकाता आ पहुंचा है। कुछ दिन बाद ही कोलकाता में दबंग टूर का आयोजन किया जाना है, जिसमें डांस और म्यूजिक फुल ऑन एंटरटेनमेंट पैकेज देखने को मिलेगा।

Salman Khan Dabangg Tour Kolkata Ticket price how to book seats know full details here
सलमान खान - फोटो : social media

सलमान खान के इस दबंग टूर में सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन फर्नांडीज, पूजा हेगड़े, प्रभुदेवा, आयुष शर्मा, मनीष पॉल और गुरु रंधावा जैसे कई सितारें नजर आने वाले हैं। कुछ दिनों पहले सलमान खान ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इस टूर के बारे में जानकारी दी थी। 

Salman Khan Dabangg Tour Kolkata Ticket price how to book seats know full details here
सलमान खान - फोटो : social media

सलमान दुबई जैसे कई विदेशी देशों में अपने दबंग टूर से धूम मचा चुके हैं। इस बार कोलकाता में भाईजान दबंग टूर से समां बांधेंगे। 13 मई 2023 को सलमान के दबंग टूर कॉन्सर्ट को कोलकाता के ऐतिहासिक ईस्ट बंगाल क्लब में आयोजित किया जाएगा। जिसकी शुरुआत शाम से शुरू हो जाएगी। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Dabangg Tour Kolkata Ticket price how to book seats know full details here
सलमान खान - फोटो : social media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान के दबंग टूर की टिकटों के प्राइज की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है सलमान को लाइव देखने के लिए फैंस 699 रुपये से लेकर 40000 तक कीमत वाली टिकटों को बुक कर सकते हैं। इतना ही नहीं अगर आप लाउंज एक्सेस चाहते हैं तो इसके लिए आपको 2 लाख से रुपये 3 लाख रुपये तक की कीमत देनी पड़ सकती है। 

यह भी पढ़ें: दीपिका की तारीफ में पति रणवीर ने पढ़े कसीदे, सरप्राइस किस दे एक्ट्रेस को किया शर्माने पर मजबूर

विज्ञापन
Salman Khan Dabangg Tour Kolkata Ticket price how to book seats know full details here
सलमान खान - फोटो : Instagram

बता दें कि दबंग टूर के दौरान सुपरस्टार सलमान खान पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से भी मुलाकात भी कर सकते हैं। शो के बाद सलमान वेस्ट बंगाल सीएम के आवास जाकर उनसे मिलेंगे। 

यह भी पढ़ें: विक्रम वेधा में ऋतिक रोशन का किरदार पास या फेल? एक्टर के सवाल पर मां ने दी यह प्रतिक्रिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed