ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म विक्रम वेधा अब ओटीटी पर रिलीज हो गई है। यह फिल्म विजय सेतुपति और आर माधवन की तमिल हिट की रीमेक थी। फिल्म के ओटीटी पर स्ट्रीम होने के बाद एक्टर ऋतिक रोशन ने एक पोस्ट साझा किया है और अपने फैंस से एक सवाल पूछा है।
Hrithik Roshan: विक्रम वेधा में ऋतिक रोशन का किरदार पास या फेल? एक्टर के सवाल पर मां ने दी यह प्रतिक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋतिक ने पूछा फैंस से सवाल
दरअसल, हाल ही में ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने यह पोस्ट साझा करते हुए फिल्म में अपने किरदार के बारे में फैंस से पूछा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- वास्तव में आप सभी के लिए विक्रम वेधा देखने के लिए उत्सुक हूं। मैंने इसमें कुछ ऐसा करने की कोशिश की है, जो मेरे लिए थोड़ा अजीब था। मुझे हैरानी है कि क्या यह काम किया है। आप मुझे बताएं।
View this post on Instagram
मां ने लिखा प्यारा सा कमेंट
एक्टर के इस पोस्ट पर उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने कमेंट करते हुए लिखा- येहह। वहीं, एक्टर की मां पिंकी रोशन ने भी कमेंट किया है और उन्होंने लिखा-प्यारे बेटे, यह आपके सबसे अच्छे और बेहतरीन प्रदर्शन में से एक था। मुझे आप पर बहुत गर्व है और बहुत खुशी है कि आपने इस फिल्म को करने का फैसला किया। आप एच सच्चे और समर्पित एक्टर हैं। एक एक्टर को चाहिए अपनी आत्मा के लिए भोजन की तरह उसकी क्षमता को तृप्त करें। अपनी क्षमता का समर्पण करें और ज्यादा चीजें करें, जो आपकी आत्मा को संतुष्ट करती हैं। आप जो भी हैं, उसके लिए आपको प्यार और अधिक प्यार।

इसके साथ ही एक्टर के इस पोस्ट पर उनके फैंस ने भी जमकर कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा- बहुत शानदार। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे लगता है यह अभी तक की सबसे बेस्ट है। एक और यूजर ने लिखा- मुझे लगता है इन्हें इसी तरह के रोल करने चाहिए, यह एक तरह से ट्रीट और बहुत शानदार है उन्हें देखना ।
Dahaad Review: राजस्थानी मरीचिका में डूबती सायनाइड मोहन की कहानी, सोनाक्षी और विजय वर्मा बने तिनके का सहारा
इस फिल्म में नजर आएंगे ऋतिक
आपको बता दें कि ऋतिक फिलहाल फाइटर की शूटिंग कर रहे हैं। एक्टर फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, क्योंकि इसमें जमकर एक्शन दिखाया जाएगा। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर नजर आने वाले है। यह साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Priyanka Chopra: बिना सवाल के करियर और देश छोड़ सकती हैं प्रियंका, देसी गर्ल ने क्यों कही चौंकाने वाली बात