हरियाणवी स्टार सपना चौधरी अक्सर अपने गाने और वीडियोज को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अपने गाने और डांस के अलावा वह अक्सर अपने पति वीर साहू के साथ रोमांटिक अंदाज में भी नजर आती हैं। अक्सर लाइमलाइट में रहने वाली सपना एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार सुर्खियों की वजह अभिनेत्री नहीं बल्कि उनके पति हैं। दरअसल हाल ही में सपना के पति ने सोशल मीडिया पर अपना बॉडी ट्रांसफॉरमेशन शेयर किया है, जो सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है।
Social Media: सपना चौधरी के पति ने फ्लॉन्ट की अपनी टोन्ड बॉडी, फैंस बोले- भाई कमाल कर दिए
हरियाणवी सपना चौधरी अक्सर अपने गाने और वीडियोज को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अपने गाने और डांस के अलावा वह अक्सर अपने पति वीर साहू के साथ रोमांटिक अंदाज में भी नजर आती हैं।
सपना चौधरी के पति वीर साहू ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक नया वीडियो शेयर किया है। सामने आए इस वीडियो में वीर की बॉडी का काफी फिट और मस्क्यूलर नजर आ रही है। वीडियो में वीर अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। वीर साहू का यह स्वैग देख जहां फैन हैरान हैं तो वहीं उनकी फिट बॉडी और हैंडसम लुक को भी लोग बेहद पसंद भी कर रहे हैं।
वीर के इस वीडियो में एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, वाह मेरी जान, भाई कमाल कर दिए। वहीं एक अन्य व्यक्ति ने लिखा- हाय क्या डोले शोले है सर आपके। एक यूजर ने कमेंट किया, नाइस लुक। एक अन्य यूजर ने लिखा सुपर साहू जी। इसके अलावा फैंस लगातार फायर और दिल इमोजी पोस्ट कर वीर साहू के इस वीडियो पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
इतना ही नहीं खुद सपना चौधरी ने भी अपने पति का यह वीडियो लाइक किया है। वीर साहू लोगों के बीच काफी मशहूर हैं। पेश से सिंगर वीर साहू के गाने लोगों को काफी पसंद आते हैं। उनका पिछला गाना छोरा गाम का काफी हिट हुआ था। वहीं सपना चौधरी की बात करें तो अभिनेत्री अक्सर अपनी गानों को लेकर लोगों के बीच चर्चा में रहती हैं। बिग बॉस से लोकप्रिय हुई सपना चौधरी आज देशभर में जानी जाती है। फैंस बेसब्री से उनके गानों का इंतजार करते रहते हैं।