फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सारा ने सैफ के सामने कबूला-किस एक्टर से करना चाहती हैं शादी, तेरा क्या होगा आलिया?

Mon, 12 Nov 2018 02:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Updated Mon, 12 Nov 2018 02:41 PM IST
विज्ञापन
sara ali khan wants to marry with ranbir kapoor
सारा अली खान
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान इन दिनों बॉलीवुड में अपनी धमाकेदार एंट्री को लेकर काफी उत्साहित हैं। वहीं सारा अली खान ने बातों ही बातों में एक ऐसी बात बोल कह दी है जिसे सुनते ही  आलिया को उससे जलन हो सकती है। दरअसल करण के शो कॉफी विद करण में एक सवाल के जवाब में सारा ने कहा है कि वह रणबीर कपूर से शादी करना चाहती हैं। रोचक बात ये है कि शो में सारा अपने पिता सैफ के साथ पहुंची थीं।

 
sara ali khan wants to marry with ranbir kapoor
sara ali khan
सारा अली खान अपनी आगामी फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है, जिसमें उनके साथ अभिनेता सुशांत सिंह को एक लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर देखा जाएगा। हाल ही में सारा अली खान टीवी के चर्चित शो कॉफी विद करण के छठवें सीजन में अपने पिता सैफ अली खान के साथ नजर आईं। जहां पर उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई रोचक खुलासे किए। शो को जल्द ही दर्शकों के लिए प्रसारित किया जाएगा।
 
sara ali khan wants to marry with ranbir kapoor
sara ali khan

शो के प्रोमो वीडियो में भी करण जौहर ने सैफ अली खान से पूछा कि उनकी बेटी सारा अली खान के ब्वॉयफ्रेंड से क्या सवाल पूछना चाहेंगे? सैफ करण का सवाल सुनकर चौंक जाते हैं। वह कहते हैं कि मैं सारा के ब्वॉयफ्रेंड से पॉलिटिकल व्यूज और ड्रग्स को लेकर कुछ सवाल पूछना चाहूंगा। वहीं करण अगला सवाल सारा अली खान से करते हैं कि वह किससे शादी करना चाहती हैं, और किसको डेट करना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sara ali khan wants to marry with ranbir kapoor
sara ali khan

इसके जवाब में सारा कहती हैं कि वह रणबीर कपूर से शादी करना चाहती हैं। वहीं वह आगे कहती हैं कि वह कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं। सैफ तभी कहते हैं कि अगर आपके पास पैसे हैं तो आप इन्हें ले जा सकते हैं। इस पर सारा सैफ के बीच में ही टोकते हुए कहती हैं कि आप गलत बात कह रहे हैं। शो में सैफ और सारा एक-दूसरे के कई राज खोलते हुए दिखाई देंगे, जैसे कि वह एक दूसरे के बारे में क्या पसंद और नापसंद करते हैं।

विज्ञापन
sara ali khan wants to marry with ranbir kapoor
sara ali khan

सैफ शो में अपनी बेटी सारा अली खान को बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर भी बातें करते हुए दिखाई देंगे। वहीं आपको बता दें कि सारा की फिल्म सिंबा भी इस शो को आस-पास ही रिलीज होगी। सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म 'केदारानाथ' इसी साल 7 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया। टीजर में फैंस जहां सारा के लुक को बहुत पसंद कर रहे हैं वहीं फिल्म कई तरह के विवाद का सामना कर रही है। फिल्म के कई सीन्स पर भाजपा और स्थानीय संगठन को आपत्ति है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed