फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Film: बॉलीवुड हिरोइन की नहीं होगी महेश बाबू और एस एस राजामौली की फिल्म में एंट्री, पुष्पा और केजीएफ 2 बनी वजह

Sat, 07 May 2022 06:20 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 07 May 2022 06:20 PM IST
विज्ञापन
sarkaru vaari paata actor Mahesh Babu and director SS Rajamouli next film Inside details Revealed
महेश बाबू, एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

‘बाहुबली’ सीरीज की फिल्मों के निर्देशक एस एस राजामौली अपने करियर के सबसे बड़े इम्तिहान के लिए तैयारी शुरू कर चुके हैं। अपनी पिछली फिल्म ‘आरआरआर’ की कामयाबी का जश्न मनाने के बाद उन्होंने तेलुगू अभिनेता महेश बाबू के साथ प्रस्तावित अपनी फिल्म पर काम शुरू कर दिया है। समझा जाता है कि फिल्म की शूटिंग वह इसी साल की सर्दियों में शुरू करने का इरादा रखते हैं। महेश बाबू खुद भी आने वाले सोमवार को देश भर से हैदराबाद पहुंच रहे पत्रकारों से रूबरू होने वाले हैं। हालांकि, ये मुलाकात उनकी प्रोडक्शन कंपनी की फिल्म ‘मेजर’ के सिलसिले में हैं लेकिन असल मकसद यही है कि तेलुगू के अलावा दूसरी भारतीय भाषाओं के पत्रकारों से भी महेश बाबू की मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो सके। महेश बाबू की निर्देशक एस एस राजामौली के साथ प्रस्तावित फिल्म की इस बीच एक्सक्लूसिव खबर ये है कि महेश बाबू ने इस फिल्म में हिंदी सिनेमा की एक दिग्गज हीरोइन को लेने का प्रस्ताव नामंजूर कर दिया है।


 

sarkaru vaari paata actor Mahesh Babu and director SS Rajamouli next film Inside details Revealed
mahesh babu - फोटो : सोशल मीडिया

‘पैन इंडिया स्टार’ बनने की ख्वाहिश नहीं
मशहूर अभिनेता कृष्णा के बेटे और अभिनेता रमेश बाबू के छोटे भाई महेश बाबू का पूरा नाम घट्टामनेनी महेश बाबू है। नानी के पास उनका बचपन बीता और अधिकतर समय वह चेन्नई में ही रहे। बहुत चुनिंदा फिल्मों में काम करने वाले महेश बाबू का नाम उत्तर भारतीय दर्शकों के बीच तब चर्चा में आया, जब उनकी सुपरहिट फिल्म ‘पोकिरी’ को सलमान खान ने हिंदी में ‘वांटेड’ के नाम से बनाया। 46 साल के हो चुके महेश बाबू की खासियत ये है कि तमाम निर्देशकों के कहने के बाद भी उन्होंने कभी ‘पैन इंडिया स्टार’ बनने के लिए अतिरिक्त कोशिशें करने को हां नहीं की। वह आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अपने प्रशंसकों के बीच ही खुश रहना चाहते हैं।
 

sarkaru vaari paata actor Mahesh Babu and director SS Rajamouli next film Inside details Revealed
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

800 करोड़ में बनेगी अगली फिल्म
निर्देशक एस एस राजमौली के साथ प्रस्तावित उनकी अगली फिल्म तेलुगू के अलावा देश की दूसरी मुख्य भाषाओं में भी रिलीज होने के हिसाब से ही बनना प्रस्तावित है। जानकारी के मुताबिक राजामौली ने इस फिल्म के लिए कहानी के सूत्र भी इकट्ठा कर लिए हैं और इसकी पटकथा पर काम भी शुरू हो चुका है। लगातार काल्पनिक पौराणिक व ऐतिहासिक कथाएं बनाते रहे राजामौली इस बार वर्तमान में घट रही कहानी पर फिल्म बनाने वाले हैं। फिल्म एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर की थ्रिलर फिल्म बताई जा रही है और इसके एक्शन सीन्स जेम्स बॉन्ड की फिल्मों सरीखे होंगे। फिल्म का बजट करीब 800 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sarkaru vaari paata actor Mahesh Babu and director SS Rajamouli next film Inside details Revealed
महेश बाबू - फोटो : Instagram

नहीं होगी कोई बॉलीवुड हीरोइन
राजामौली निर्देशित अपनी अगली इस फिल्म के लिए महेश बाबू भी काफी उत्साहित बताए जाते हैं लेकिन उनका उत्साह खुलकर सामने कम ही आते हुए लोगों ने देखा है। इस फिल्म को लेकर महेश बाबू का फंडा बिल्कुल साफ है। वह नहीं चाहते कि फिल्म को पैन इंडियन फिल्म बनाने के लिए कोई अतिरिक्त टोटके फिल्म में किए जाएं। सूत्र बताते हैं कि इस फिल्म में भी राजामौली ने हिंदी सिनेमा की एक चोटी की अभिनेत्री का नाम फिल्म की हीरोइन के लिए प्रस्तावित किया था। अपनी पिछली फिल्म में आलिया भट्ट को तेलुगू सिनेमा में लाने वाले राजामौली जिस अभिनेत्री को इस फिल्म में लाना चाहते थे, उससे खुद महेश बाबू ने इंकार कर दिया है।

विज्ञापन
sarkaru vaari paata actor Mahesh Babu and director SS Rajamouli next film Inside details Revealed
पुष्पा, केजीएफ 2 - फोटो : सोशल मीडिया
‘केजीएफ 2’ और ‘पुष्पा 1’ का असर
हिंदी सिनेमा की हीरोइन के नाम से इंकार करने के पीछे महेश बाबू के करीबी ठोस तर्क भी देते हैं। फिल्म ‘केजीएफ 2’ और ‘पुष्पा पार्ट वन’ की कामयाबी गिनाने वाले उनके समर्थक बताते हैं कि दोनों फिल्में अपनी कहानियों और मेकिंग की वजह से देश भर में हिट हुई हैं। इसमें इनकी हीरोइनों का कोई योगदान नहीं रहा। यहां तक कि फिल्म ‘आरआरआर’ को भी आलिया भट्ट की मौजूदगी का खास फायदा नहीं मिला है। महेश बाबू की राजामौली निर्देशित फिल्म में इसीलिए अब दक्षिण की ही कोई हीरोइन रहेगी और फिल्म का पूरा फोकस सिर्फ और सिर्फ महेश बाबू पर रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed