बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। हाल ही में इस बात की जानकारी उनकी पत्नी मीरा राजपूत और शाहिद दोनों ने मिलकर दी थी। इस पर शाहिद ने कहा कि मीरा चाहती थी कि हम दुनिया को अपनी इस खुशी के बारे में इंस्टाग्राम पर बताएं।
पत्नी की प्रेग्नेंसी को सोशल मीडिया पर ओपन करने पर दी शाहिद ने सफाई, बोले-मीरा की डिमांड थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरा और शाहिद ने इस बात की जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी पहली लड़की मीशा की तस्वीर गुब्बारों के साथ पोस्ट करते हुए लिखा था, 'बड़ी बहन।' उनके इस पोस्ट से सभी को पता चल गया था कि शाहिद-मीरा एक बार फिर पेरेंट्स बनने वाले हैं।
A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on
शाहिद को फिल्म पद्मावत के लिए दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्होंने इस अवार्ड को अपनी पत्नी मीरा को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। हम चाहते थे कि दुनिया को भी इस खुशी के बारे में बताया जाए। मीरा ने मुझसे कहा, वह चाहती हैं कि एक फोटो इंस्टाग्राम पर डाली जाए और वह फोटो बेहद शानदार है, जो उन्होंने पोस्ट किया है।
अवार्ड मिलने पर शाहिद ने कहा, 'यह इस साल पद्मावत के लिए मेरा पहला पुरस्कार है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं और मैं इस अवार्ड को अपनी पत्नी मीरा को समर्पित करना चाहता हूं क्योंकि उसने इस दौरान एक साल तक मुझे झेला, उसके बिना मैं इस फिल्म को शायद कभी पूरा न कर पाता। इसलिए मैं उसका बहुत शुक्रगुजार हूं।'
शाहिद ने अपने भाई ईशान खट्टर को फिल्मकार माजिद मजीदी की फिल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ को लेकर मिल रही प्रशंसा पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, 'ईशान ने शानदार प्रदर्शन किया है। उसे बहुत प्यार मिल रहा है। वह तालियों और प्रशंसा के योग्य है। वह एक बहुत प्रतिभाशाली लड़का है।'