फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shakti Mohan Birthday: कभी चलना-फिरना भी था मुश्किल, आज डांस की दुनिया में एक ब्रांड हैं शक्ति मोहन

Wed, 12 Oct 2022 07:58 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 12 Oct 2022 07:58 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Shakti Mohan Know Famous Dancer And Choreographer Life Struggle Story In Hindi
शक्ति मोहन - फोटो : सोशल मीडिया

शक्ति मोहन मशहूर डांसर, कोरियोग्राफर और टीवी पर्सनैलिटी हैं। आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं। आज शक्ति मोहन किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। डांस की दुनिया में उनका सिक्का चलता है। मगर, एक वक्त ऐसा भी था, जब शक्ति मोहन के लिए सामान्य तरीके से चलना-फिरना भी दूभर था। डॉक्टर्स ने भी यह घोषणा कर दी थी कि शक्ति मोहन कभी चल नहीं पाएंगी। मगर, शक्ति मोहन ने अटूट साहस का परिचय दिया और आज नतीजा सबके सामने हैं। वह डांसिंग की दुनिया का एक नाम हैं और साथ ही उनका अपना एक डांस ब्रांड भी है। 

Happy Birthday Shakti Mohan Know Famous Dancer And Choreographer Life Struggle Story In Hindi
Shakti Mohan - फोटो : सोशल मीडिया

शक्ति मोहन का जन्म 12 अक्तूबर 1985 को मुंबई में हुआ था। शक्ति चार बहने हैं। उनकी बहनें नीती मोहन, मुक्ति मोहन और कृति मोहन है। शक्ति मोहन की बड़ी बहन लोकप्रिय सिंगर हैं और छोटी बहन मुक्ति मोहन एक्टर और डांसर हैं। बचपन में शक्ति मोहन के साथ एक दुर्घटना घटी थी। इस दौरान उन्हें गंभीर चोट लगी थी, जिसके कारण डॉक्टरों ने कहा था कि अब वह कभी चल फिर नहीं पाएंगी। लेकिन शक्ति ने हार नहीं मानी और अपने परिवार की मदद से और खुद की हिम्मत की वजह से न सिर्फ वह चल सकती हैं, बल्कि आज वह देश की जानी मानी डांसर हैं।

Vivaad Bollywood Ke: जब कंगना ने तापसी को बताया 'बी-ग्रेड' एक्ट्रेस, अब तक खत्म नहीं हुई दोनों की कैट फाइट

Happy Birthday Shakti Mohan Know Famous Dancer And Choreographer Life Struggle Story In Hindi
Shakti Mohan - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक शक्ति मोहन ने अपने करियर की शुरूआत जी टीवी के डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ सीजन 2' से की थी। खास बात ये थी कि वह तमाम डांसर्स को पछाड़ते हुए शो की विनर भी बनी थीं। डांस इंडिया डांस’ जीतने के बाद शक्ति ने ‘दिल दोस्ती डांस’ में अहम भूमिका निभाई थी। यह सीरियल पूरी तरह से डांस पर आधारित था। इस शो में शक्ति के साथ कुंवर, शांतनु और वृशिका लीड किरदार में थे। यह तीनो भी ‘डांस इंडिया डांस’के ही डांसर थे। शक्ति मोहन ने कई फिल्मों के आइटम गाने में डांस किया है। हाई स्कूल म्यूजिकल 2, तीस मार खान, रावडी राठौर, कांची, नवाबजादे जैसी फिल्मो के गाने में शक्ति ने डांस किया है। शक्ति मोहन फिल्म ‘धूम 3’ के ‘कमली’ को बतौर असिस्टेंट कोरियोग्राफ कर चुकी हैं।

Godfather Box Office Collection: फ्लॉप होने के कगार पर पहुंची गॉडफादर, नहीं चला चिरंजीवी-सलमान का जादू

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Shakti Mohan Know Famous Dancer And Choreographer Life Struggle Story In Hindi
Shakti Mohan - फोटो : सोशल मीडिया

शक्ति मोहन ने कोरियोग्राफर के रूप में पहला गाना ‘पद्मावत’ फिल्म का ‘नैनोवाले ने’ गाने को कोरिओग्राफ किया था। इसके अलावा शक्ति मोहन इस साल रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' में रणबीर कपूर को भी कोरियोग्राफ कर चुकी हैं। बता दें कि शक्ति मोहन का अपना एक डांस ब्रांड है, जिसका नाम है 'नृत्य शक्ति'।  वर्ष 2013 में शक्ति मोहन ने अपना यूट्यूब चैनल भी लॉन्च किया था।

PS-1 Box Office Collection Day 12: बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी पीएस-1 की चमक, मंगलवार को हुई महज इतनी कमाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed