टीवी के सुपरहिट कल्ट कॉमेडी शो 'शरारत: थोड़ा जादू, थोड़ी नजाकत' के सितारों ने रियूनियन किया है। छोटे पर्दे का फेवरेट शो शरारत आज भी दर्शकों के दिलों पर छाया हुआ है। ऐसे में स्टार्स को एक-साथ देखकर फैंस भी खुशी से झूम उठे हैं। वहीं, अब इसकी स्टार कास्ट सिंपल कौल और श्रुति सेठ का रीयूनियन हुआ है। दोनों गणपति उत्सव के मौके पर साथ नजर आए हैं।
Shararat Stars Reunion: 18 साल बाद जब मिले शो 'शरारत' के सभी स्टार्स, कुछ ऐसे जमा रंग, देखें वीडियो
टीवी के सुपरहिट कल्ट कॉमेडी शो 'शरारत: थोड़ा मैजिक, थोड़ी नजाकत' के सितारों ने रियूनियन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, श्रुति सेठ के साथ-साथ सिंपल कौल का भी किरदार शरारत में अहम था। वह परमिंदर सोढ़ी के रोल में दिखी थीं। अब वह श्रुति सेठ के घर पर फरीदा जलाल के साथ पहुंची। साथ ही वहां से तस्वीरें भी शेयर की और एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया। बताया कि 20 सालों से वह श्रुति के घर पर शो के समये से ही बप्पा से मिलने के लिए जा रही हैं और उन्हें ये काफी अच्छा लगता है।
सिंपल कौर ने इंस्टाग्राम पर फोट शेयर करते हुए लिखा, 'हर साल श्रुति हम तुम्हारे घर में गणेश चतुर्थी मनाने आते हैं और हर साल तुम हमें ऐसे शानदार लंच के लिए इन्वाइट करती हो। लगभग 20 साल हो गए। मुझे याद है शरत के बाद से हम आपके घर पर गणपति लंच का इंतजार करते थे। हमेशा यहां फरीदा जी से मिलकर बहुत खुशी होती है। प्यार प्यार प्यार वह है जो हम यहां महसूस करते हैं।'
बता दें, 2003 से 2006 तक चलने वाला शो शरारत- थोड़ा जादू, थोड़ी नजाकत एक जादुई कम कॉमेडी शो था। जिसमें तीन परियों की कहानी दिखाई गई थी। अलग-अलग पीढ़ियों की तीन परियां अपने जादू से कौन कौनसे कारनामे करती हैं यह इसकी कहानी थी। इसमें पॉपुलर एक्ट्रेस फरीदा जलाल के अलावा शोमा आनंद, महेश ठाकुर, पूनम नरूला, ईवा ग्रोवर, श्रुति सेठ, अदिति शिरवाइकर, हर्ष वशिष्ठ, सिंपल कौल, करणवीर बोहरा लीड रोल में थे।
यह भी पढ़ें: कभी विनोद खन्ना और स्मिता पाटिल के सेक्रेटरी थे महेश भट्ट, निर्देशक बन दीं कई सुपरहिट फिल्में