‘सितारों के सितारे’ का ट्रेलर रिलीज, अनोखी और भावुक कहानी की मिली झलक; जानें थिएटर में कब आएगी डॉक्यूमेंट्री
Sitaaron Ke Sitaare Documentary Official Trailer: आमिर खान ऐसे कलाकार हैं, जो अपनी अलग तरह की सोच के लिए जाने जाते हैं। जल्द ही उनका प्रोडक्शन ‘सितारों के सितारे’ को थिएटर में रिलीज करेगा। हाल ही इस खास डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर रिलीज हुआ? जानिए, क्या इसमें ऐसा क्या खास है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इसी साल आमिर खान स्टारर एक फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी के अहम किरदार कुछ स्पेशल किड्स थे। अब इन बच्चों की जिंदगी के पीछे के असल सितारों की कहानी को आमिर खान प्रोडक्शन एक डॉक्यूमेंट्री ‘सितारों के सितारे’ के जरिए बयां करेंगे। जल्द ही यह डॉक्यूमेंट्री थिएटर में रिलीज भी होगी।
‘सितारे जमीन पर’ के स्पेशल किड्स के पैरेंट्स की दिखी कहानी
आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ पर कुछ स्पेशल चाइल्ड नजर आए थे। इन बच्चों ने फिल्म में कमाल का अभिनय किया था। इन बच्चों के पैरेंट्स का कैसा स्ट्रगल रहा? कैसे उन्होंने अपने स्पेशल चाइल्ड को पाला? और कैसे ये बच्चे फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ क्या हिस्सा बने? इन बातों को डॉक्यूमेंट्री ‘सितारों के सितारे’ में समेटा गया है। इसके ट्रेलर में भी इन सभी बातों की झलक दिखती है। आमिर खान भी डॉक्यूमेंट्री के ट्रेलर में इमोशनल नजर आते हैं। एक तरह से यह डॉक्यूमेंट्री स्पेशल किड्स के पैरेंटर और ‘सितारे जमीन पर’ की मेकिंग पर बनी है।
ये खबर भी पढ़ें: 'लाल सिंह चड्ढा' से लेकर 'प्लेयर्स' तक, कामयाब हॉलीवुड फिल्मों का हैं रीमेक; बॉलीवुड में दर्शकों को तरसीं
थिएटर में इस दिन रिलीज होगी डॉक्यूमेंट्री
आमिर खान प्रोडक्शन की डॉक्यूमेंट्री ‘सितारों के सितारे’ 19 दिसंबर को थिएटर में रिलीज होगी। इस डॉक्यूमेंट्री को शानिब बख्शी ने निर्देशित किया है। डॉक्यूमेंट्री में आमिर खान काफी इमोशनल नजर आते हैं। वह बताते हैं कि कैसे ‘सितारे जमीन पर’ के स्पेशल किड्स के साथ उनका एक अनोखा रिश्ता बन चुका है।