पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Successful Wives: सुपरस्टार पति से कम नहीं हैं इनकी पत्नियां, करोड़ों में करती हैं कमाई

Mon, 01 Jan 2024 05:59 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 01 Jan 2024 05:59 PM IST
सार

आज हम ऐसी ही सफल बिजनेस वीमेन की बात करेंगे जो अपने सुपर स्टार पतियों से अलग अपनी एक पहचान रखती हैं। वो सिर्फ एक पत्नी या मां नहीं हैं। वो एक स्वतंत्र और आर्थिक रूप से आजाद स्त्री भी हैं। 

विज्ञापन
Stars and Their Powerful Wives Gauri Khan Maheep Kapoor Seema Khan Twinkle Khanna Mana
गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के सुपरस्टार्स हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। कितना कमाते हैं, कहां छुट्टियां मनाने जाते हैं, कितना खर्च करते हैं, लगभग उनके बारे में हर खबर छपती है। इन सितारों के लाइमलाइट से दूर इसमें से कई सितारों की पत्नियां इनसे कहीं ज्यादा सफल हैं। कई स्टार्स की पत्नियां तो अपने पति से ज्यादा कमाती भी हैं। आज हम ऐसी ही सफल बिजनेस वीमेन की बात करेंगे जो अपने सफल अभिनेता पतियों से अलग अपनी एक पहचान रखती हैं। वे सिर्फ एक पत्नी या मां ही नहीं हैं, बल्कि स्वतंत्र और आर्थिक रूप से आजाद स्त्री भी हैं।  

 
Stars and Their Powerful Wives Gauri Khan Maheep Kapoor Seema Khan Twinkle Khanna Mana
गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया
गौरी खान 
सुपरस्टार की पत्नियों के लिस्ट में जिनका नाम सबसे ऊपर है वे गौरी खान हैं। गौरी खान न सिर्फ सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी हैं, बल्कि एक सफल बिजनेस वीमेन भी हैं। उनका नाम देश के चुनिंदा इंटीरियर डिजाइनर्स में से एक है। उन्होंने कई सारे बॉलीवुड सितारों के घरों को सजाया है। 2011 में गौरी ने शाहरुख खान के साथ मिलकर 'चारकोल प्रोजेक्ट फाउंडेशन' की शुरुआत की और  2017 में गौरी ने अपना खुद का डिजाइन स्टूडियो 'गौरी खान डिजाइन्स'  शुरू किया। इंटीरियर डिजायनिंग के अलावा गौरी खान फिल्मों का भी निर्माण करती हैं। 
Stars and Their Powerful Wives Gauri Khan Maheep Kapoor Seema Khan Twinkle Khanna Mana
महीप कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
महीप कपूर 
'फैब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' से सुर्खियां बटोरने वाली महीप कपूर अभिनेता सजंय कपूर की पत्नी हैं, लेकिन उनकी पहचान इससे कहीं ज्यादा है। महीप एक सफल ज्वैलरी डिजाइनर हैं और उन्होंने कई स्टार्स के लिए गहने भी बनाए हैं। इसके अलावा वे शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' के लिए भी ज्वैलरी डिजाइन कर चुकी हैं। संजय कपूर से शादी करने से पहले महीप एक सफल मॉडल थीं। उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया था, लेकिन शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग और मॉडलिंग करियर से ब्रेक ले लिया था। उनकी बेटी शनाया कपूर अब बॉलीवुड में आने वाली हैं और महीप उन्हें ग्रूम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Stars and Their Powerful Wives Gauri Khan Maheep Kapoor Seema Khan Twinkle Khanna Mana
ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
ट्विंकल खन्ना 
ट्विंकल खन्ना अक्षय कुमार की पत्नी और उनके बच्चों की मां होने के साथ-साथ एक सफल लेखिका भी हैं। अक्षय से शादी करने से पहले ट्विंकल सफल अभिनेत्री थीं। बॉलीवुड को उन्होंने 'बरसात', 'बादशाह' और 'मेला' जैसी हिट फिल्में दी हैं। इन दिनों ट्विंकल खन्ना किताबे लिखने में बिजी हैं। उनकी कई किताबे बेस्ट-सेलर लिस्ट में भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
Stars and Their Powerful Wives Gauri Khan Maheep Kapoor Seema Khan Twinkle Khanna Mana
माना शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
माना शेट्टी 

माना शेट्टी की पहचान आथिया शेट्टी की मां और सुनील शेट्टी की पत्नी से कहीं ज्यादा है। माना एक सफल बिजनेस वीमेन भी हैं। अपने पति सुनील शेट्टी के साथ मिलकर रीयल एस्टेट फर्म 'S2 रियलिटी एंड डेवलपर्स' चलाती हैं। इसके अलावा माना सोशल एक्टिविस्ट भी हैं। वे कई सामाजिक संस्था से जुड़ी हुई हैं। कपड़ों और गहनों की शौकीन माना फैशन डिजाइनर भी हैं और अपनी बहन के साथ मिलकर कपड़े भी डिजाइन करती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed