फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fighter: फाइटर को पठान जैसा प्यार मिलने की उम्मीद जता रहे सिद्धार्थ आनंद, सोशल मीडिया पर लिखी यह बात

Mon, 01 Jan 2024 05:39 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 01 Jan 2024 05:39 PM IST
विज्ञापन
Fighter director Siddharth Anand hopes that the audience will give his film the same love that Pathaan got
सिद्धार्थ आनंद, ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। उनकी फिल्म फाइटर जनवरी में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। पिछले साल के पहले महीने में उनकी फिल्म पठान रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। शाहरुख खान की इस फिल्म ने उस समय कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। साथ ही, यह सिद्धार्थ के करियर की भी सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई थी। 


New Year 2024: दूसरों की मुस्कान बनने में ही असली कामयाबी, अदा शर्मा ने दी ‘अमर उजाला’ के पाठकों को शुभकामनाएं

Fighter director Siddharth Anand hopes that the audience will give his film the same love that Pathaan got
सिद्धार्थ आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

अब निर्देशक, दर्शकों के लिए देशभक्ति से भरपूर फिल्म फाइटर लेकर आ रहे हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका की जोड़ी पहली बार पर्दे पर नजर आने वाली है। वहीं, इसमें अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर भी दिखने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर सिद्धार्थ को काफी उम्मीदें हैं। निर्देशक ने आशा व्यक्त की है कि इसे भी वैसा ही प्यार मिलेगा जैसा जनता ने 'पठान' को दिया था।

Fighter director Siddharth Anand hopes that the audience will give his film the same love that Pathaan got
सिद्धार्थ आनंद, ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त की है। एक लंबे नोट में उन्होंने लिखा, ''जैसे ही नया साल करीब आया तो पीछे मुड़कर देखा। साल 2023 ने मेरे लिए सब कुछ बदल दिया। इसकी शुरुआत बहुत घबराहट के साथ हुई। मेरी फिल्म पठान कई विरोधी ताकतों के बीच रिलीज हो रही थी। बॉयकॉट बॉलीवुड नाम की कुछ बहुत ही अजीब चीजें थीं। हिंदी फिल्मों को नकारा जा रहा था और फिर 25 जनवरी आ गई। मुझे याद है उन दिनों मैं सुबह 3:30 बजे बिस्तर पर जाने के बाद सुबह 7 बजे उठ जाता था। उस दिन मैं स्तब्ध होकर उठा।''
विज्ञापन
विज्ञापन
Fighter director Siddharth Anand hopes that the audience will give his film the same love that Pathaan got
फाइटर की स्टारकास्ट के साथ सिद्धार्थ आनंद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निर्देशक ने आगे लिखा, ''पहला शो अभी शुरू ही हुआ था। ममता और मैंने अपने मित्र जयु के घर जाने और सार्वजनिक समीक्षाओं की प्रतीक्षा करने का निर्णय लिया। जैसे ही हम उनकी छत पर बैठे, समीक्षाएं आने लगीं। सर्वसम्मति से इसे ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया गया। इसके बाद मैं अब और नहीं बैठ सकता था। मैंने एक थिएटर में जाकर प्रतिक्रियाएं देखने का निर्णय लिया। हम थिएटर पहुंचे, लेकिन पहली बार दर्शकों के साथ पूरी फिल्म नहीं देखी। मैंने पहले 30 मिनट देखे और मैं दर्शकों की नब्ज समझ सकता था। यह कुछ और ही था और फिर वीडियो आने शुरू हो गए। सिनेमाघरों में झूमे जो पठान पर लोग नाच रहे थे। इतिहास रच दिया गया था। पठान 2023 में ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन गई।

विज्ञापन
Fighter director Siddharth Anand hopes that the audience will give his film the same love that Pathaan got
सिद्धार्थ आनंद, ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ ने आगे फाइटर पर बात करते हुए कहा, ''2023 में कुछ और भी हुआ। ममता और मैंने फाइटर के साथ अपनी फिल्म कंपनी MARFLIX शुरू की। एक ऐसी फिल्म जो कई मायनों में महत्वाकांक्षी है। यह हमारे लिए सिर्फ एक फिल्म से कहीं बढ़कर है। हमने इसके लिए सबकुछ किया है। 2024 की शुरुआत फिर से उसी घबराहट और चिंता के अहसास के साथ हो रही है। उम्मीद है कि आप लोग फाइटर को वही प्यार देंगे जो आपने पठान को दिया था। नया साल मुबारक हो दोस्तों।''
Janhvi Kapoor: स्पीड डॉयल में पापा के अलावा शिखर का नंबर रखती हैं जान्हवी, गलती से डेटिंग खबरों पर लगाई मुहर!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed