श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'स्त्री' के मोस्ट अवेटेड सीक्वल 'स्त्री 2' की रिलीज के लिए तैयार हैं। 15 अगस्त को सिनेमाघरों में आने वाली इस फिल्म में अभिनेत्री कॉमेडी और हॉरर का तड़का लगाने के लिए तैयार हैं। निजी जीवन की बात करें तो श्रद्धा के बारे में पिछले काफी समय से यह अफवाह है कि वह स्क्रिप्ट राइटर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। अब 'स्त्री 2' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर उन्होंने अपनी शादी के प्लान के बारे में खुलकर बात की है।
Stree 2 Trailer Launch: क्या जल्द शादी करने वाली हैं श्रद्धा? सवाल पर अभिनेत्री ने कहा- जब दुल्हन बनना होगा...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'स्त्री 2' के कलाकार और क्रू आज मुंबई में ट्रेलर लॉन्च इवेंट के लिए एक साथ आए। श्रद्धा कपूर गोल्डन-रेड साड़ी, ग्लैमरस मेकअप और बंधे बालों में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अपने रिश्ते और शादी के प्लान के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए, अभिनेत्री ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, "वह स्त्री है, उसे जब दुल्हन बनना है वो बनेगी।"
इससे पहले श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर राहुल मोदी के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर जाहिर किया था। उन्होंने राहुल के साथ एक सेल्फी पोस्ट की और एक मजेदार कैप्शन भी लिखा। तस्वीर में श्रद्धा और राहुल सफेद रंग के कपड़ों में नजर आ रहे थे, जिसमें श्रद्धा, राहुल के हाथ में हाथ डाले नजर आई थीं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "दिल रख ले, नींद तो वापस दे दे यार।" श्रद्धा ने इस पोस्ट के साथ बैकग्राउंड में फिल्म 'इश्क' का गाना 'नींद चुराई मेरी' भी इस्तेमाल किया था।
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं। जियो स्टूडियोज और दिनेश विजान द्वारा प्रस्तुत इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। दिनेश विजान और ज्योति देशपांडे ने फिल्म का निर्माण किया है।
'स्त्री 2' के 2 मिनट 54 सेकंड के ट्रेलर में फिल्म की कहानी की झलक मिलती है, जिसमें चंदेरी शहर को एक नए आतंक यानी कि सरकटा का सामना करना पड़ता है। ट्रेलर में तमन्ना भाटिया का कैमियो भी दिखाया गया है। स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी पर 'स्त्री 2' दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है।
Actor Darshan: रेणुकास्वामी मर्डर केस में एक्टर दर्शन को राहत नहीं, 1 अगस्त तक बढ़ी न्यायिक हिरासत