फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sunny leone surpasses rajesh khanna popularity

राजेश खन्ना से आगे सन्नी लियोनी, यश से ऊपर शर्लिन

Thu, 13 Dec 2012 01:23 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 13 Dec 2012 01:23 PM IST
विज्ञापन
sunny leone surpasses rajesh khanna popularity

सर्च इंजन गूगल पर भारत में साल 2012 में सबसे ज्यादा अगर किसी व्यक्ति को खोजा गया तो वो हैं सनी लियोनी। हाल ही में ‘मैकेफी’ की ओर से किए गए एक अध्ययन में ये जानकारी सामने आई थी कि वेब पेज पर सनी लियोनी से संबंधित किसी भी तरह की खोज सबसे ज्यादा जोखिम भरी है। इससे साइट खराब हो सकती है। बावजूद इसके लोगों ने जोखिम उठाते हुए भी सन्नी लियोनी को सर्च किया।

विज्ञापन


गूगल ने 2012 के वो आंकड़े पेश किए हैं जिसमें गूगल पर सबसे अधिक खोजे गए व्यक्ति, स्थान, फिल्में, समाचार और पर्यटक स्थल को शामिल किया गया है। सनी के बाद गूगल पर जिन 10 लोगों के बारे में जानने की ललक लोगों के भीतर सबसे अधिक दिखी उनमें ‘काका’ यानी राजेश खन्ना दूसरे नंबर पर हैं। आए दिन कोई न कोई फोटो लीक करने वाली और भड़काऊ बयान देने वाली पूनम पांडेय को भारतीय इंटरनेट सर्फिंग में तीसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन


'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की हीरोइन और फिल्म निर्देशक महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट सबसे अधिक खोजे जाने वाले की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। अपने आशीर्वाद से भक्तों को खुश कर देने का दावा करने वाले निर्मल बाबा को भी इंटरनेट पर खूब खंगाला गया है। उन्हें इस सूची में पांचवाँ स्थान प्राप्त है। गूगल में सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली शख्सियतों शर्लिन चोपड़ा का स्थान छठवें नंबर पर है। फिल्मकार यश चोपड़ा उनसे नीचे यानी कि सातवें नंबर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैफ अली खान जो अभिनेत्री करीना कपूर से लंबे अफेयर के बाद शादी करने की वजह से काफी चर्चित रहे हैं वह इस सूची में आठवें स्थान पर हैं। फिल्म 'कॉकटेल' से अपनी फिल्मी पारी शुरू करनी वाली डायना पेंटी इस सूची में नौवे स्थान पर हैं। लोगों की दिलचस्पी महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री बिलासराव देसमुख में भी है। वह इस सूची में दसवें स्थान पर हैं।


फिल्मों को सर्च करने में सबसे ज्यादा दिलचस्पी सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘एक था टाईगर’ को लेकर दिखी। ‘राउडी राठौर’ दूसरे और जन्नत-टू तीसरे स्थान पर हैं। शहरों में सबसे ज्यादा तलाश ‘दिल्ली’ की हुई है और ‘स्थानीय स्थानों’ में ‘एक्सप्रेस वे’ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed