{"_id":"5cf1d26ebdec22071b38b499","slug":"tahir-bhasin-practiced-for-4-month-for-sunil-gawaskar-role","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गावस्कर बनने के लिए इस एक्टर ने ऐसे की 4 महीने कड़ी मेहनत, '83' में निभाएगा 'लिटिल मास्टर' का रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गावस्कर बनने के लिए इस एक्टर ने ऐसे की 4 महीने कड़ी मेहनत, '83' में निभाएगा 'लिटिल मास्टर' का रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sat, 01 Jun 2019 06:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरू हो चुका है। इस वर्ल्ड कप से पूरे देश को कोहली और टीम से काफी उम्मीदें है। 1983 में देश को पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप दिलाने वाली टीम पर बन रही फिल्म 83 की भी तैयारियां भी पूरी हो चुकी है। कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 83 में रणवीर सिंह 1983 की भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव की भूमिका निभा रहे है जबकि फिल्म मर्दानी से सुर्खियों में आए ताहिर राज भसीन लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर की भूमिका निभा रहे है।
2 of 4
tahir bhasin
लिटिल मास्टर के किरदार को पर्दे पर हूबहू दिखाने के लिए ताहिर ने खूब मेहनत की है। लगातार चार महीनों तक चली इस तैयारी के बारे में ताहिर कहते हैं, ‘सुनील गावस्कर के किरदार को निभाने के लिए मैंने चार महीनों तक हर दिन उनके मैच की वीडियो रिकॉर्डिंग देखी। अब मैं उनकी बॉडी लैग्वेज को समझने की कोशिश कर रहा हूं।
3 of 4
Tahir Raj Bhasin
जब आप इस तरह के किरदार निभाते है तो यह जरूरी होता है कि आप परदे पर उस किरदार जैसे ही दिखें। जो लोग गावस्कर से मिले हैं और जिन्होंने उन्हें खेलते देखा है वे जानते है कि वह किस तरह खेलते है और बातें करते है। जब लोग मुझे स्क्रीन पर देखेंगे तो मैं चाहता हूं कि लोगों को मुझमें गावस्कर ही दिखें और जब मैं खेलूं तो लोगों को गावस्कर के खेल की याद आ जाए।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
83 फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 83 में कपिल देव की भूमिका निभा रहे रणवीर सिंह के बारे में ताहिर कहते हैं कि वह एक अच्छे अभिनेता है और सबको यही भरोसा है कि वह कपिल देव के किरदार को बखूबी निभाएंगे। इस फिल्म की कास्टिंग ही इस तरह की गई है कि हर कलाकार परदे पर मूल खिलाड़ी से मिलता जुलता दिखाई दे। इसके लिए फिल्म की पूरी टीम कड़ी मेहनत कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।