{"_id":"5cf1c698bdec22073b653cca","slug":"salmank-khan-promotes-movie-bharat-with-fathe-salima-and-sister-alvira","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कटरीना को छोड़ पिता और बहन संग सलमान ने किया 'भारत' का प्रमोशन, फैन्स को दिया ये न्यौता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कटरीना को छोड़ पिता और बहन संग सलमान ने किया 'भारत' का प्रमोशन, फैन्स को दिया ये न्यौता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sat, 01 Jun 2019 06:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अलविदा की नमाज पूरी होने के बाद से अब बस ईद का इंतजार है और साथ ही उल्टी गिनती भी शुरू हो चुकी है इस ईद पर रिलीज हो रही सलमान खान की फिल्म भारत की। अब तक अपनी को स्टार कटरीना कैफ के साथ ही फिल्म भारत का प्रचार करते दिखे सलमान शुक्रवार को अपने परिवार के साथ महबूब स्टूडियो में नजर आए। सलमान खान इस बात पर जोर दे रहे हैं कि फिल्म भारत देखने लोग अपने परिवार के साथ ही आए।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : Amar Ujala
सलमान खान ने अपने करियर की शुरूआत से ही अपनी इमेज एक घरेलू लड़के की बना रखी है। एक फिकरमंद भाई और एक आज्ञाकारी बेटे की उनकी ये छवि बॉक्स ऑफिस पर काम भी करती है। मैंने प्यार किया से लेकर हम आपके हैं कौन और हम साथ साथ हैं और प्रेम रतन धन पायो तक निर्देशक सूरज बड़जात्या ने उनकी इसी छवि से अपनी तिजोरियां भरी हैं। सलमान खान की सबसे कामयाब फिल्मों सुल्तान, टाइगर जिंदा है, दबंग आदि में भी उनकी इसी इमेज ने उनकी मदद की।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : Amar Ujala
अब जबकि सलमान खान के करियर की सबसे अहम फिल्म भारत रिलीज होने की कगार पर है तो सलमान को वाकई अपने परिवार की मदद की जरूरत महसूस हो रही है। यही वजह है कि शुक्रवार को सलमान जब अपनी फिल्म भारत के प्रचार के लिए अपने घर के पीछे बने महबूब स्टूडियो आए तो उनके साथ उनके पिता सलीम खान और बहन अलवीरा भी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : Amar Ujala
सलमान खान तो अपनी स्टाइल में डेनिम और टी शर्ट पहने नजर आए, जबकि उनके पिता और मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान डेनिम और शर्ट के साथ एक जैकेट भी पहने थे। वहीं सलमान की बहन और निर्माता अतुल अग्निहोत्री की पत्नी अलवीरा एक पीले रंग का कुर्ता और प्लाजो में नजर आईं।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : Amar Ujala
बता दें कि अली अब्बास जफर निर्देशित भारत में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर, दिशा पटानी, नोरा फतेही और तबू जैसे दमदार कलाकार हैं। अली अब्बास जफर के साथ सलमान की ये तीसरी फिल्म है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।