फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tanushree-Rakhi: आदिल के सपोर्ट में उतरी तनुश्री दत्ता, राखी पर लगाए गंभीर आरोप किए चौंकाने वाले खुलासे

Thu, 21 Sep 2023 10:30 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 21 Sep 2023 10:30 AM IST
विज्ञापन
Tanushree dutta support adil durrani made serious allegations against rakhi sawant read details inside
तनुश्री दत्ता, आदिल दुर्रानी और राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

राखी सावंत और उनके अलग रह रहे पति आदिल खान दुर्रानी का एक दूसरे संग विवाद बढ़ता जा रहा हैं। राखी और आदिल आए दिन एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। आदिल को जेल तक जाना पड़ा। लेकिन अब इस केस में एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता भी कूद पड़ी हैं। और उन्होंने बताया कि कैसे राखी सावंत ने मी टू मूवमेंट के दौरान उनकी इमेज खराब करने की कोशिश की थी। 

Tanushree dutta support adil durrani made serious allegations against rakhi sawant read details inside
राखी सावंत और तनुश्री दत्ता
मालूम हो कि मीटू मूवमेंट के दौरान राखी सावंत ने तनुश्री दत्ता पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, और कुछ वीडियो भी बनाए थे। राखी सावंत ने तब यह दावा भी किया था कि तनुश्री दत्ता लेस्बियन हैं और बार-बार उनके साथ दुष्कर्म किया। राखी ने यह तक कहा था कि तनुश्री दत्ता उन्हें रेव पार्टियों में ले जाती थीं। तनुश्री दत्ता ने तब अपना पक्ष सामने रखा था। और अब वह एक बार फिर मैदान में हैं, और राखी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Tanushree dutta support adil durrani made serious allegations against rakhi sawant read details inside
तनुश्री दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तनुश्री ने पुराने मामले खोज निकाले जो राखी के नाम रहे हैं. तनुश्री ने कहा, "ओल्ड विक्टिम बिल्कुल भी राखी को फेस नहीं करना चाहते थे, वह उनके बारे में बहुत बुरा बोलती है। ऐसे दो मामले हैं जहां दो लड़कों की आत्महत्या से मौत हो गई और राखी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था, उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था'। इस पर आदिल ने कहा, 'यह मामला 4 साल तक चला लेकिन फिर मामला खत्म हो गया क्योंकि माता-पिता राखी से लड़ नहीं सके'।

यह भी पढ़ें: 'टाइगर 3' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, समय से पहले जारी होगा फिल्म का टीजर!
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tanushree dutta support adil durrani made serious allegations against rakhi sawant read details inside
तनुश्री दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

तनुश्री ने आगे राखी के व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा 'उसमें जो अग्रेसिवनेस है, वह एक आक्रामक आदमी की तरह लड़ती है। मैंने देखा कि कैसे आदिल और राजश्री के मामले में उसके पास झूठ बोलने के लिए हर दिन एक नया शख्स होता है। मुझे नहीं पता कि कहां से है'। उसे ऐसे लोग मिलते हैं, वह बुरी है। इतने धर्म बदलने के बावजूद वह खुद को नहीं बदल सकी। मैंने कई बार सुना है कि जब उसे पता चलता है कि वह पकड़ी जाएगी तो वह पलट जाती है। अचानक वह बेचारी बन जाएगी और अपनी कठिनाइयों के बारे में बात करेगी'।

विज्ञापन
Tanushree dutta support adil durrani made serious allegations against rakhi sawant read details inside
तनुश्री दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

तनुश्री ने कहा कि राखी सावंत कुछ भी कर सकती है। उनमें मान, मर्यादा, लज्जा, शर्म नाम की कोई चीज ही नहीं है। इज्जत तो उसकी उतारी जाती है, जिसकी इज्जत है। जिसकी इज्जत है ही नहीं, उसे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। राखी सावंत को कोई दिमागी बीमारी है। जिस तरह की बातें उसने मेरे लिए बोलीं, वैसा कोई सोच भी नहीं सकता। मैं शॉक में थी। मुझे तो उसकी पांच शादियों पर भी शक होता है। उसको मर्दों में दिलचस्पी ही नहीं है। वो लोगों पर आरोप लगाती रहती है। झूठ बोलती है और सांड के जैसे चढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें: 'गदर 2' के बाद क्या सच में सनी देओल ने साइन की है नई फिल्म? जानिए हकीकत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed