फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भांजी के वीडियो पर तोशी और शारिब ने कहा, 'अब खत्म करें ये सब'

Thu, 24 Aug 2017 10:38 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Thu, 24 Aug 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
Toshi And Shaarib Sabri Shared Video Defending Their Sister In Virat Kohli Crying Girl Viral Video
शारिब और तोशी साबरी
पिछले दिनों क्रिकेटर विराट कोहली और शिखर धवन ने एक रोती हुई बच्ची का वीडियो शेयर किया था जो सिंगर तोशी और शारिब साबरी की भांजी निकली। दोनों ने मीडिया से बातचीत के वक्त विराट कोहली पर निशाना साधते हुए कहा था कि वो उनकी बच्ची के बारे में कुछ नहीं जानते। इसके ठीक एक दिन बाद दोनों भाइयों ने फेसबुक पर विराट कोहली का शुक्रिया अदा करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

Toshi And Shaarib Sabri Shared Video Defending Their Sister In Virat Kohli Crying Girl Viral Video
तोशी और शारिब साबरी
तोशी और शारिब ने कहा कि जो वीडियो विराट, शिखर ने शेयर किया वो उनकी भांजी हया का था। अगर वो विराट की जगह होते तो वो भी ऐसा ही करते। उन्होंने विराट और पूरे हिंदुस्तान का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि हया की फिक्र पूरे देश को है।
Toshi And Shaarib Sabri Shared Video Defending Their Sister In Virat Kohli Crying Girl Viral Video
तोशी साबरी
तोशी ने आगे कहा कि वो वीडियो बच्ची के पिता और उन्हें दिखाने के लिए बनाया गया था। बच्ची की मां ये बताना चाहती थी कि वो कितनी जिद्दी हो गई है और आजकल कोई बात नहीं सुनती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Toshi And Shaarib Sabri Shared Video Defending Their Sister In Virat Kohli Crying Girl Viral Video
हया
अंत में उन्होंने इस मसले को खत्म करने कि गुजारिश की। उन्होंने कहा कि लोग बच्ची के साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। 'बच्ची केवल 3 साल की है और उसे कोई आइडिया नहीं है कि उसके साथ क्या हो रहा है। कृपया इसे अब खत्म करें।'

विज्ञापन
Toshi And Shaarib Sabri Shared Video Defending Their Sister In Virat Kohli Crying Girl Viral Video
विराट कोहली इंस्टाग्राम
विराट कोहली और शिखर धवन ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए माता-पिता को ऐसा बर्ताव न करने की सलाह दी थी जिसके बाद हर जगह ये वीडियो वायरल हो गया है। विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि यह बहुत ही चौंकाने वाला दुखद वीडियो है। अगर बच्चे को कुछ डराकर सिखाएंगे को वह कभी नहीं सीख पाएगा। ये वीडियो दुखी करने वाला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed