सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड भाई-भतीजावाद को लेकर लोगों के निशाने पर है। पिछले एक साल में बी टाउन से कई तरह की अंदर की घटनाएं निकलकर सामने आई हैं। ऐसी ही एक खबर फिर से सामने आई है, जिसमें एक बॉलीवुड अभिनेत्री फिल्म इंडस्ट्री में उनके साथ हो रहे बर्ताव को लेकर खुलासा कर रही हैं।
'सोशल मीडिया पर कम फॉलोअर्स के कारण कई प्रोजेक्ट्स से निकाला गया', अभिनेत्री वंदना सजनानी ने बयां किया दर्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री वंदना सजनानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वंदना ने बताया कि 'फिल्म इंडस्ट्री में सोशल मीडिया पर कम फॉलोअर्स होने की वजह से किसी को भी फिल्म से निकाल दिया जाता है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि खुद उनके साथ भी ऐसा हो चुका है। वंदना ने यह भी कहा कि दो साल ब्रेक के बाद उन्होंने सोचा कि वे वापसी करेंगी और इसलिए उन्होंने कास्टिंग एजेंट्स से बातचीत करनी शुरू की थी। जब ऑडिशन्स में पता चला कि उनके फॉलोअर्स कम हैं तो उन्हें काम नहीं दिया गया और उनकी जगह किसी और को रख लिया गया।
वंदना ने आगे बताया कि 'उन्हें उनकी परफॉर्मेंस की वजह से नहीं निकाला गया बल्कि उन्हें सोशल मीडिया पर कम फॉलोअर्स की वजह से हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि अगर आप अच्छा काम करना जानते हैं तो आपका सेलेक्शन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की वजह से होगा’।
A post shared by Vandana Sajnani Khattar (@vandanasajnaniofficial)
बता दें कि वंदना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं, लोग इस वीडियो पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। वंदना टीवी सीरियल सहित फिल्मों में काम कर चुकी है। 'क्या कसूर है अमाला का', 'कॉट इन द वेब', 'लक लक की बात', 'कॉर्पोरेट', 'दिल धड़कने दो' और ‘रिश्ते’ में नजर आ चुकी हैं।
वंदना सजनानी बॉलीवुड अभिनेता राजेश खट्टर की पत्नी हैं। साल 2008 में इनकी शादी हुई थी। इससे पहले राजेश खट्टर की पत्नी नीलिमा अजीम थीं। ईशान खट्टर इन्हीं के बेटे हैं। 2001 में दोनों अलग हो गए थे। अभिनेता राजेश खट्टर फिल्मों और टीवी का जाना माना नाम हैं। साथ ही वो डबिंग की दुनिया के बड़े आर्टिस्ट भी हैं। हॉलीवुड फिल्म 'आयरन मैन' और 'एवेंजर्स' सीरीज की फिल्मों में आयरन मैन के किरदार की हिंदी डबिंग उन्होंने ही की थी।