सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: वरुण धवन ने पत्नी नताशा के साथ दिया रोमांटिक पोज, यूजर्स ने बताया 'ग्रेट कपल'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 17 Sep 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan shares a mushy picture with wifey Natasha as he offers a glimpse of their getaway
Varun Dhawan and Natasha Dalal

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा को सोशल मीडिया यूजर्स ने ग्रेट कपल बताया है। यूजर्स ने इस जोड़े पर जमकर प्यार बरसाया है। दरअसल, वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पत्नी नताशा दलाल के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनकी यूजर्स ने जमकर तारीफ की है। वरुण और उनकी पत्नी नताशा की इन तस्वीरों पर 10 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और फैंस लगातार टिप्पणियां कर रहे हैं।



वरुण और उनकी पत्नी नताशा एक दिन पहले ही मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। दोनों वेकेशन के लिए एयरपोर्ट से रवाना हो रहे थे। इन तस्वीरों में वरुण ने सफेद डेनिम के साथ एक कैजुअल टीशर्ट पहनी थी। उनकी पत्नी ने ब्लैक लूज फिट पैंट और व्हाइट क्रॉप टॉप पहना था। दोनों ही बेहद कूल लग रहे थे।

 

Varun Dhawan shares a mushy picture with wifey Natasha as he offers a glimpse of their getaway
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम

ताजा तस्वीरों में वरुण की गोद में बैठी हैं नताशा
इन तस्वीरों में नताशा दलाल पति वरुण धवन की गोद में बैठी हैं। उनके सामने एक थाली रखी है। जिसमें थाली के आकार में ही केले का पत्ता भी काटकर रखा गया है। उनके सामने के ग्लास में पिंक कलर का कोई बेवरेज रखा है। वहीं, दूसरी तस्वीर में वरुण धवन अकेले बैठे हैं। उनके हाथ में बेवरेज का एक ग्लास है। वरुण की तरफ से शेयर किये गये इन दोनों ही तस्वीरों में फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।

 

Varun Dhawan shares a mushy picture with wifey Natasha as he offers a glimpse of their getaway
वरुण धवन और नताशा दलाल - फोटो : फाइल

वरुण और नताशा की इन तस्वीरों पर कुछ फैन्स ने कमेंट करते हुए ब्यूटीफुल लिखा। वहीं, कुछ फैंस ने दिल वाली ईमोजी बनाई है। कई यूजर्स ने जोड़े की तारीफ करते हुए ग्रेट कपल बताया है। एक यूजर्स ने लिखा, यू बोथ ऑर ग्रेट कपल।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan shares a mushy picture with wifey Natasha as he offers a glimpse of their getaway
वरुण धवन-नताशा दलाल - फोटो : Republic TV

इन तस्वीरों में वरुण और नताशा के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग नजर आ रही है।

 

विज्ञापन
Varun Dhawan shares a mushy picture with wifey Natasha as he offers a glimpse of their getaway
वरुण धवन-नताशा दलाल - फोटो : Republic TV

आपको बता दें कि वरुण राज मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म 'जुग जुग जियो' में मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म में अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और नीतू कपूर भी दिखाई देंगे। वरुण, कृति सेनन के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भेड़िया' में भी दिखेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed