दरअसल हाल ही में ट्विटर पर एक यूजर ने अपने माता पिता को उसे पैदा करने के लिए कटघरे में खड़ा किया। इस पर बिग बी ने उसे जवाब देते हुए सबक सिखाया। खैर यह बात तो आज के कलयुगी संतानों की है, लेकिन हम आपको बताना चाहते हैं कि ऐसा ही एक सवाल अमिताभ बच्चन ने भी अपने पिता हरिवंश राय बच्चन से किया था।
जब अमिताभ बच्चन ने अपने पिता से पूछा, मुझे क्यों पैदा किया?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 1
-
Link Copied
बिग बी जब अपने जीवन की मुश्किलों और संघर्षों से बहुत ही तंग आ गए थे, तब उन्होंने अपने पिता के पास जाकर पूछा कि उन्होंने आखिर क्यों उन्हें पैदा किया? इस सवाल पर हरिवंश राय बच्चन ने बस इतना भर कहा कि मैंने ये सवाल कभी अपने पिता से नहीं पूछा। और जबाव में एक खूबसूरत कविता लिखकर रात में बिग बी के तकिये के नीचे रख दी थी। इस कविता का नाम था 'नयी लीक'।
अपने पिता हरिवंश राय बच्चन के किरदार को रुपहले पर्दे पर निभाने की इच्छा रखने वाले सदी के महानायक अमिताभ बच्चन उन्हें याद करते हुए कई मौकों पर भावुक हो जाते हैं। बिग बी ने कई मौकों पर इस सवाल का जिक्र करते हुए अफसोस जाहिर किया।
हाल ही में ट्विटर पर एक यूजर ने अपने माता पिता को उसे पैदा करने के लिए कटघरे में खड़ा किया। इस पर बिग बी ने उसे जवाब देते हुए सबक सिखाया। उस ट्विटर यूजर ने लिखा, "मैं अपने माता-पिता से निराश हूं कि उनहोंने मुझे पैदा किया। आपने बस एक व्यक्ति बनाने की सोची। अब मेरे बिल कौन भरेगा? मैंने इसके लिए आपसे नहीं कहा था।" इस पर बिग बी ने जवाब देते हुए ट्विटर पर लिखा, 'तुम्हारे माता-पिता को भी तुम्हारे दादा-दादी ही दुनिया में लाए थे। क्या उन्होंने कभी अपने बिल्स को लेकरशिकायत की?'
कविता 'नयी लीक' की पंक्तियां आप यहां पढ़ सकते हैं।
जिंदगी और जमाने की कशमकश से घबराकर, मेरे बेटे मुझसे पूछते हैं कि हमें पैदा क्यों किया था?
और मेरे पास इसके सिवाय कोई जवाब नहीं है कि, मेरे बाप ने मुझसे बिना पूछे मुझे क्यों पैदा किया था?
और मेरे बाप को उनके बाप ने बिना पूछे उन्हें और उनके बाबा को बिना पूछे ,उनके बाप ने उन्हें क्यों पैदा किया था?
जिंदगी और जमाने की कशमकश पहले भी थी, आज भी है शायद ज्यादा कल भी होगी, शायद और ज्यादा…
तुम ही नई लीक रखना, अपने बेटों से पूछकर उन्हें पैदा करना।