फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: जब चाकू लेकर इस अभिनेत्री के पीछे दौड़ पड़े थे संजय दत्त, इन सितारों को भी की थी मारने की कोशिश

Sun, 22 Aug 2021 10:54 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Sun, 22 Aug 2021 10:54 AM IST
विज्ञापन
When Sanjay Dutt Chased and try to kill Padmini Kolhapure
संजय दत्त - फोटो : social media

बॉलीवुड में बाबा के नाम से मशहूर अभिनेता संजय दत्त का नाम हमेशा विवादों से घिरा रहा है। जब से उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है, कभी वह ड्रग्स, कभी खतरनाक हथियारों को छिपाने या कभी अन्य कलाकारों से हुए झगड़े को लेकर विवाद में रहे हैं। उनकी निजी जिंदगी किसी फिल्म से कम नहीं है। इसी वजह है कि उनकी जिंदगी पर आधारित फिल्म 'संजू' दर्शकों को बेहद पसंद आई थी।



जब चाकू लेकर दौड़ पड़े थे संजय दत्त

इस फिल्म में संजय का किरदार रणबीर कपूर ने निभाया था। फिल्म में संजय दत्त के जीवन से जुड़े एक से बढ़कर एक खुलासे किए गए लेकिन आज जो किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं। वह शायद ही आपने सुना होगा। दरअसल, किस्सा ये है कि संजय दत्त एक बार गुस्से में पद्मिनी कोल्हापुरे के पीछे चाकू लेकर दौड़े थे। तो जानिए आगे क्या हुआ और कैसे शांत हुआ संजय दत्त का गुस्सा?

When Sanjay Dutt Chased and try to kill Padmini Kolhapure
संजय दत्त - फोटो : Instagram

संजय दत्त ने अपने जीवन में ऐसा कोई नशा नहीं था, जो उन्होंने न किया हो। उन्होंने दुनिया में मौजूद अधिकतर नशा किया हुआ था। एक दौर तो ऐसा आया कि पूरे दिन नशे में डूबे रहते थे। नशे की हालत में उनका फिल्म में कई बार अपने ही साथी कलाकारों से झगड़ा हो जाता था। ऐसा ही संजय दत्त के एक झगड़े का किस्सा काफी मशहूर है। 

When Sanjay Dutt Chased and try to kill Padmini Kolhapure
पद्मिनी कोल्हापुरे - फोटो : social media

दरअसल संजय दत्त और मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी एक दूसरे के साथ बहुत सी फिल्मों में काम कर चुके थे। दोनों एक बार फिर से एक फिल्म में साथ काम कर रहे थे। ऐसा कहा जाता था कि संजू सेट पर अक्सर नशे में ही रहते थे। एक दिन संजू को पद्मिनी की किसी बात पर अचानक गुस्सा आ गया और वह पास पड़े चाकू को लेकर उनके पीछे दौड़ पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Sanjay Dutt Chased and try to kill Padmini Kolhapure
पद्मिनी कोल्हापुरे - फोटो : सोशल मीडिया

कहते हैं कि इस दौरान पद्मिनी संजू के हाथ में चाकू देखकर बेहद डर गई थीं। वह खुद को बचाने के लिए चिल्लाने लगीं और संजू से दूर भागने लगी। पहले तो सेट पर किसी को कुछ समझ नहीं आया लेकिन संजू के हाथ में चाकू देखकर सब पद्मिनी को बचाने दौड़ पड़े। इसके बाद किसी तरह से संजय को लोगों ने काबू में किया गया।

विज्ञापन
When Sanjay Dutt Chased and try to kill Padmini Kolhapure
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

इस घटना की खबर जैसे ही संजय दत्त के पिता मशहूर अभिनेता सुनील दत्त को लगी तो वह भी चौंक गए थे। उन्होंने मामले की गंभीरता को समझते हुए अपने बेटे को जर्मनी में इलाज के लिए भेज दिया था। इस घटना के बाद पूरे सेट सहित फिल्म का क्रू भी हैरान था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed