{"_id":"60544f588ebc3e8d1654f9cc","slug":"when-vivian-richards-ex-gf-neena-gupta-advised-girls-not-fall-in-love-with-married-man-she-said-i-have-suffered","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब नीना गुप्ता ने लड़िकयों को शादीशुदा पुरुषों से इश्क ना लड़ाने की दी सलाह, वीडियो शेयर कहा था- मुझे भुगतना पड़ा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब नीना गुप्ता ने लड़िकयों को शादीशुदा पुरुषों से इश्क ना लड़ाने की दी सलाह, वीडियो शेयर कहा था- मुझे भुगतना पड़ा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Fri, 19 Mar 2021 01:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
नीना गुप्ता, विवियन रिचर्ड्स
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
‘बधाई हो’ फिल्म से दोबारा अपना स्टारडम हासिल करने वाली बॉलीवुड की अनुभवी अभिनेत्री नीना गुप्ता की निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव से भरी रही। उन्होंने अपने जीवन में कई समस्याओं का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी। अब उनका सोशल मीडिया पर शेयर किया गया एक वीडियो चर्चा में आ गया है, जिसमें उन्होंने आज की पीढ़ी की लड़कियों को कभी भी किसी शादीशुदा आदमी के प्यार में न पड़ने की हिदायत दी थी।
2 of 7
Neena Gupta and Vivian Richards
- फोटो : file photo
नीना गुप्ता बॉलीवुड का एक जाना पहचाना नाम हैं। अपने करियर में वे कई सफल फिल्मों का हिस्सा रहीं और खूब सुर्खियां बटोरी हैं। लेकिन एक समय था जब वे प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स की जगह वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर विवियन रिचर्ड्स के साथ अपने संबंधों को लेकर चर्चा में रही थीं।
3 of 7
नीना गुप्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
नीना ने कभी भी इस मामले पर पर्दापोशी करने की कोशिश नहीं की और खुलकर बेबाकी से अपनी बात रखी। यहां तक कि मीडिया ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी वे अपनी निजी जिंदगी के अनुभवों को साझा करती रही हैं। अब उनका एक वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर देखा ज रहा है, जिसमें उन्होंने विवियन रिचर्ड्स संग अपने रिश्ते को लेकर कई अनुभवों के खुलासे किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
नीना गुप्ता
- फोटो : Insatagram- @neena_gupta
अभिनेत्री नीना गुप्ता इस वीडियो में युवा पीढ़ी की लड़कियों को कुछ संदेश दे रही हैं। वह अपने अनुभव के मुताबिक उन्हें हिदायत कर रही हैं कि जीवन में कभी भी किसी शादीशुदा पुरुष के साथ प्यार में न पड़ें, वरना आप बहुत परेशानियां झेलेंगी। इसके लिए उन्होंने अपना ही उदाहरण पेश कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 7
नीना गुप्ता
- फोटो : Insatagram- @neena_gupta
वीडियो में नीना गुप्ता ने पूरे ब्यौरे के साथ समझाया था कि मैरिड व्यक्ति के साथ प्यार में क्यों नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने कहा था कि सच कहूं तो कुछ ऐसे डायलॉग्स हैं जो मैं आपको सुनाऊंगी। वे बोलीं कि पहले आप उसके प्यार में गिरफ्तार होते चले जाते हैं। आपको वो अच्छा लगने लगता है तो उसके साथ वक्त गुजारने लगते हैं। फिर अपने वीकेंड्स भी उसी के साथ प्लान करते हैं। उसे भी घर पर झूठ बोलकर आपके साथ आना पड़ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।