फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस फिल्म से सलमान ने शुरू किया था रिप्ड जींस का फैशन, ये सितारे भी पहनते हैं 'फटी जींस'

Fri, 19 Mar 2021 12:12 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 19 Mar 2021 12:12 PM IST
विज्ञापन
Ripped Jeans Controversy Salman Khan was the first bollywood star to start ripped jeans trend
सलमान खान - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया के इस दौर में बयानों का सामने आना और उनका झट से वायरल हो जाना आम बात हो गई है। हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के रिप्ड जींस यानी फटी जींस वाले बयान पर राजनीतिक गलियारों से लेकर बॉलीवुड तक में विरोध के सुर सुनाई दे रहे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने फटी जींस पहनने पर महिलाओं के संस्कार पर सवाल उठा दिए। अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग रिप्ड जींस पहने तस्वीरें साझा कर रहे हैं। हालांकि बॉलीवुड में तो ये ट्रेंड महिलाओं से पहले पुरुषों ने शुरू किया था। इतना ही नहीं इसकी सबसे पहले शुरूआत बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने की थी।

Ripped Jeans Controversy Salman Khan was the first bollywood star to start ripped jeans trend
प्यार किया तो डरना क्या - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सीएम तीरथ सिंह ने कहा कि,'फटी जींस पहनने वाली महिलाएं अपने बच्चों और समाज के सामने क्या उदाहरण पेश करेंगी'। अब उनके इस बयान के सामने आते ही बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने इस पर अपनी राय जाहिर करना शुरू कर दिया। हालांकि रिप्ड जींस के कल्चर की बात करे तों इसकी शुरूआत सलमान खान ने  1998 में फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से की थी।

Ripped Jeans Controversy Salman Khan was the first bollywood star to start ripped jeans trend
सलमान खान - फोटो : Instagram

इस फिल्म में सलमान बिना टीशर्ट के रिप्ड जींस में 'ओ ओ जाने जाना' गाने पर परफॉर्म करते नजर आए थे। बदलते जमाने के साथ सलमान का ये अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया था और फिर आम लोगों के बीच भी रिप्ड जींस पहनने की शुरूआत हो गई थी। सिर्फ आम लोग ही नहीं बॉलीवुड के दूसरे सितारे भी रिप्ड जींस पहने देखे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ripped Jeans Controversy Salman Khan was the first bollywood star to start ripped jeans trend
शाहिद कपूर, रणवीर सिंह - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान को कई बार रिप्ड जींस पहने देखा गया है। फिल्मों के अलावा असल जिंदगी में भी कई इवेंट्स में शाहरुख रिप्ड जींस पहने नजर आ चुके हैं। शाहरुख के अलावा शाहिद कपूर और रणवीर सिंह जैसे सुपरस्टार को भी रिप्ड जींस पहने देखा गया है।

विज्ञापन
Ripped Jeans Controversy Salman Khan was the first bollywood star to start ripped jeans trend
नव्या नवेली नंदा और सीएम तीरथ सिंह रावत - फोटो : Instagram

बता दें कि तीरथ सिंह के बयान के बाद से इसे लेकर विवाद शुरू हुआ था और कई सेलेब्स इस पर अब तक अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। इस बारे में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली ने भी प्रतिक्रिया दी थी। अपने इंस्टाग्रााम पोस्ट पर नव्या नवेली नंदा ने लिखा था, 'हमारे कपड़े बदलने से पहले अपनी मानसिकता बदलें क्योंकि यहां चौंकाने वाली एक ही बात है कि इस तरह के संदेश और कॉमेंट समाज में भेजे जा रहे हैं'। नव्या नवेली के अलावा बॉलीवुड की और भी कई अभिनेत्रियां इस मुद्दे पर अपनी राय रख चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed