फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   will anushka sharma debut in cannes film festival french ambassador tweeted

Anushka Sharma: कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने वाली हैं अनुष्का शर्मा! फ्रांस एंबेसडर ने दिया हिंट

Fri, 05 May 2023 02:05 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 05 May 2023 02:05 PM IST
सार

पिछले दिनों आलिया भट्ट के मेट गाला 2023 में डेब्यू करने को लेकर चर्चा थी। अब अनुष्का कान्स को लेकर चर्चा में हैं।

विज्ञापन
will anushka sharma debut in cannes film festival french ambassador tweeted
अनुष्का शर्मा - फोटो : social media

विस्तार

अनुष्का शर्मा इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई हैं। कभी विराट कोहली के साथ फोटोज को लेकर तो कभी किसी और वजह से। इन दिनों अभिनेत्री एकबार फिर से चर्चा में हैं। खबरें हैं कि अनुष्का शर्मा कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में डेब्यू करेंगी। अनुष्का शर्मा उस इवेंट में शिरकत करेंगी जिसमें दुनिया की कई महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। बता दें अनुष्का शर्मा टाइटेनिक एक्ट्रेस केट विंसलेट के साथ नजर आएंगी।
विज्ञापन


फ्रांस एंबेसडर ने दिया हिंट
पिछले दिनों आलिया भट्ट के मेट गाला 2023 में डेब्यू करने को लेकर चर्चा थी। अब अनुष्का कान्स को लेकर चर्चा में हैं। भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन ने ट्विटर पर विराट कोहली और अनुष्का के साथ एक तस्वीर शेयर कर अनुष्का के कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने का हिंट दिया है। फ्रांस एंबेसडर ने लिखा, 'विराट कोहली और अनुष्का शर्मा से मुलाकात अच्छी रही। मैंने विराट और टीम इंडिया को अपकमिंग टूर्नामेंट के लिए विश किया है और और अनुष्का के कान्स फिल्म फेस्टिवल के ट्रिप के बारे में चर्चा की।'
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Saas Bahu Aur Flamingo Review: होमी अदजानिया और डिंपल ने ओटीटी पर जमाया रंग, ये छोरियां छोरों से धाकड़ हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


कब आयोजित होगा कान फिल्म फेस्टिवल
फ्रांस एंबेसडर के इस ट्वीट के बाद से अनुष्का के कान्स में डेब्यू को लेकर आशंका जताई जा रही है। बता दें कि कान्स फिल्म फेस्टिवल इस साल 16 मई से 27 मई के बीच आयोजित किया जाएगा। अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह बाबिल खान के साथ कला में नजर आई थीं। वहीं अगली बार वह चकड़ा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी झूलन गोस्वामी पर बन रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed