फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: दिलीप साहब को अपना रिश्तेदार बताकर घर में घुसी अनजान महिला, परिवार वालों ने पहचानने से किया इंकार

Wed, 07 Jul 2021 11:35 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 07 Jul 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Women Crying For Dilip Kumar Claimed She Is Dilip Sahab Relative Video Viral On Social Media
दिलीप कुमार - फोटो : viralbhayani/instagram

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के 'ट्रेजडी किंग' यानी दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का आज (7 जुलाई) मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता के निधन की खबर सामने आते ही देशभर में शोक की लहर दौड़ गई। सभी लोग उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देने लगे। तो वहीं दिलीप साहब को अंतिम विदाई देने के लिए तमाम सेलेब्स उनके घर पहुंचे। इसी बीच एक अनजान महिला भी उनके घर पहुंची और उसने खुद को अभिनेता का रिश्तेदार बताया। ये अनजान महिला रोती-बिलखती हुई दिख रही है और इसका वीडियो सेलेब्स फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है। इस वीडियो में महिला का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा है, लेकिन उनकी आवाज से साफ पता चल रहा है कि वो दिलीप साहब को देखने के लिए किस कदर बेचैन है।



महिला खुद को दिलीप साहब की रिश्तेदार बता रही हैं। हालांकि, फोटोग्राफर विरल भयानी के मुताबिक एक्टर के परिवार ने साफ इंकार किया है कि वो इस महिला नहीं जानते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि काले रंग का बुर्का पहने, चहरे पर काले रंग मास्क लगाए और हाथ में तसबी पकड़े बुजुर्ग महिला लगातार अंदर जाने की मिन्नते कर रही हैं, लेकिन पुलिसवाले लगातार उन्हें समझा रहे हैं और जाने से मना कर रहे हैं।

Women Crying For Dilip Kumar Claimed She Is Dilip Sahab Relative Video Viral On Social Media
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो शेयर करते हुए वायरल भयानी ने कैप्शन में पूरी घटना के बारे में विस्तार से बताया है। उन्होंने लिखा, 'ये महिला दिलीप कुमार की रिश्तेदार होने का दावा कर रही थी, पुलिस ने कोरोना वायरस नियमों के चलते उन्हें घर में एंट्री नहीं दी। बाद में दिलीप कुमार के परिवार वालों ने भी पुष्टि की कि वह उस महिला को नहीं जानते हैं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Women Crying For Dilip Kumar Claimed She Is Dilip Sahab Relative Video Viral On Social Media
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह की बातें बोल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत ही अपमानजनक। जाने देते, क्या हो गया, आखिरी दर्शन थे उनके।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जरूर ये दिलीप कुमार की सबसे बड़ी फैन रही होंगी जिन्होंने जिंदगी भर उन्हें प्यार किया होगा। ऐसा लग रहा है जैसे वह दिलीप कुमार के निधन से बहुत ज्यादा दुखी हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Women Crying For Dilip Kumar Claimed She Is Dilip Sahab Relative Video Viral On Social Media
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, 98 वर्षीय दिलीप कुमार पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे, बीते मंगलवार उन्हें सांस लेने में परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके अगले दिन ही उनके निधन की खबर ने फैंस को सदमे में भेज दिया है। एक महीने में यह दूसरी बार था जब अभिनेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, इससे पहले वह 5 जून को भी हिंदुजा अस्पताल में ही भर्ती हुए थे और 6 दिन बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद उन्हें फिर से सांस संबंधी दिक्कतों के बाद 6 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
Women Crying For Dilip Kumar Claimed She Is Dilip Sahab Relative Video Viral On Social Media
शाहरुख खान, सायरा बानो - फोटो : PTI

दिलीप साहब के गुजर जाने के बाद सायरा बानो का रो-रोकर बुरा हाल है। सायरा बानो को शाहरुख खान संभालते हुए नजर आए। कई सेलेब्स उन्हें हिम्मत बंधा रहे थे। डॉक्टर से अपने कोहिनूर के निधन की खबर सुनते ही सायरा बानो ने कहा था, "भगवान ने मेरे जीने की वजह छीन ली...साहब के बिना, मैं कुछ भी नहीं सोच पाउंगी...सब लोग, कृपया प्रार्थना करें।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed