फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karla Sofia Gascon: ऑस्कर नामांकन पाने वाली अभिनेत्री ने पुरानी पोस्ट पर मांगी माफी, जानें क्या है पूरा मामला

Sat, 01 Feb 2025 12:27 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 01 Feb 2025 12:27 PM IST
सार

Karla Sofia Gascon: कार्ला सोफिया गैसकॉन ने अपनी पुरानी पोस्ट्स को लेकर माफी मांग ली है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?
 

विज्ञापन
Emilia perez actress Karla Sofia Gascon Apologizes for Old Posts details Inside
कार्ला सोफिया गैसकॉन - फोटो : इंस्टाग्राम- कार्ला सोफिया गैसकॉन

ट्रांसजेंडर अभिनेत्री कार्ला सोफिया गैसकॉन ने हाल ही में संगीत आधारित फिल्म 'एमिलिया पेरेज' के लिए ऑस्कर नामांकन पाकर इतिहास रच दिया था। अब वह अपनी पुरानी पोस्ट्स की वजह से विवादों में घिर गई हैं। हालांकि, उन्होंने सोशल मीडिया पर किए गए अपने कुछ पुरानी पोस्ट्स को लेकर माफी मांगी भी मांग ली है। 


Rakht Brahmand: ‘रक्त ब्रम्हांड’ में सामंथा का दिखेगा एक्शन अवतार, इस एक्टर के साथ करेंगी स्क्रीन शेयर

Emilia perez actress Karla Sofia Gascon Apologizes for Old Posts details Inside
कार्ला सोफिया गैसकॉन - फोटो : इंस्टाग्राम- कार्ला सोफिया गैसकॉन
अभिनेत्री ने मांगी माफी

इन पोस्ट्स में उन्होंने इस्लाम और जॉर्ज फ्लॉयड के बारे में विवादास्पद टिप्पणियां की थीं। बता दें कि 'एमिलिया पेरेज' को ऑस्कर में कुल 13 नामांकन प्राप्त हुए हैं। कार्ला सोफिया गैसकॉन ने शुक्रवार को एक बयान जारी करते हुए कहा, "मैं उन लोगों से दिल से माफी मांगती हूं, जिन्हें मैंने दुख पहुंचाया।" यह बयान एएफपी को नेटफ्लिक्स की प्रवक्ता के माध्यम से भेजा गया है।
Sudha Murty: सुधा मूर्ति ने पैर छूकर लिया जावेद अख्तर से लिया आशीर्वाद, सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे लोग

Emilia perez actress Karla Sofia Gascon Apologizes for Old Posts details Inside
कार्ला सोफिया गैसकॉन - फोटो : इंस्टाग्राम- कार्ला सोफिया गैसकॉन
क्या है मामला

यह विवाद पुराने सोशल मीडिया पोस्ट्स साल 2016 के आस-पास के हैं। इनमें अभिनेत्री ने इस्लाम और मुसलमानों की कड़ी आलोचना की थी। पुरानी पोस्ट्स में उन्होंने इस्लाम को 'एक संक्रमण' और 'मानवता का घिनौना रूप बताया था। इसके अलावा एक अन्य पोस्ट में उन्होंने जॉर्ज फ्लॉयड को नशेड़ी और धोखेबाज कहा था। साल 2020 में पुलिस ने अमेरिका में जॉर्ज की हत्या कर दी थी। इसके बाद वहां बड़े पैमाने पर नस्लवाद विरोधी प्रदर्शन हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Emilia perez actress Karla Sofia Gascon Apologizes for Old Posts details Inside
फिल्म एमिलिया परेज में कार्ला सोफिया गैसकॉन - फोटो : एक्स (ट्विटर)
एनिलिया पेरेज ने मिली पहचान

स्पेनिश अभिनेत्री कार्ला सोफिया गैसकॉन को वैश्विक पहचान तब मिली जब उनकी फिल्म 'एमिलिया पेरेज' ने पिछले साल कान फिल्म महोत्सव में कई पुरस्कार जीते। इसमें उन्होंने एक मेक्सिकन नारको बॉस का किरदार निभाया था। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स ने खरीदा और हाल ही में इस फिल्म ने नॉन-इंग्लिश लैंग्वेज फिल्मों के लिए सबसे ज्यादा ऑस्कर नॉमिनेशन का रिकॉर्ड तोड़ा।

विज्ञापन
Emilia perez actress Karla Sofia Gascon Apologizes for Old Posts details Inside
कार्ला सोफिया गैसकॉन - फोटो : इंस्टाग्राम- कार्ला सोफिया गैसकॉन
ऑस्कर ही हैं प्रमुख दावेदार

अब तक कार्ला सोफिया गैसकॉन को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए एक प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। साथ ही, यह फिल्म बेस्ट पिक्चर की दौड़ में भी मजबूत प्रतिद्वंद्वी मानी जा रही है। अभिनेत्री के पुराने सोशल मीडिया पोस्ट्स गुरुवार को एक पत्रकार सारा ने साझा किए थे, जिसके बाद यह विवाद बढ़ गया। अभिनेत्री का एक्स अकाउंट अब डिएक्टिवेट कर दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed