पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एवरेस्ट विजेता तेनजिंग नोर्गे पर बनेगी फिल्म, टॉम हिडलस्टन और गेंडन फुंट्सोक निभाएंगे यह किरदार

Tue, 30 Jun 2026 01:45 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Tue, 30 Jun 2026 01:45 PM IST
सार

Movie On Tenzing Norgay: टॉम हिडलस्टन और गेंडन फुंट्सोक जल्द ही एक साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म एवरेस्ट के दिग्गज तेनजिंग नोर्गे की कहानी को पर्दे पर लाएगी।

विज्ञापन
Tom Hiddleston Genden Phuntsok to bring Everest legend Tenzing Norgay story to screen
टॉम हिडलस्टन-तेनजिंग नोर्गे और गेंडन फुंट्सोक - फोटो : सोशल मीडिया
माउंट एवरेस्ट पर पहली बार फतह हासिल करने वाले महान पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे की जिंदगी पर एक फिल्म बनने जा रही है, जिसका नाम 'तेनजिंग' होगा। इस बायोपिक ड्रामा फिल्म में टॉम हिडलस्टन और गेंडन फुंट्सोक मुख्य भूमिका निभाएंगे। 

 
Tom Hiddleston Genden Phuntsok to bring Everest legend Tenzing Norgay story to screen
तेनजिंग नोर्गे - फोटो : सोशल मीडिया

तेनजिंग नोर्गे पर आधारित होगी फिल्म
इस फिल्म को को एप्पल टीवी द्वारा तैयार किया जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन ऑस्ट्रेलियाई फिल्म निर्माता जेनिफर पीडम करेंगे। फिल्म का लेखक ल्यूक डेविस करेंगे। यह फिल्म 29 मई 1953 की उस ऐतिहासिक घटना पर आधारित है, जब शेरपा तेनजिंग नोर्गे और न्यूजीलैंड के एडमंड हिलेरी ने पहली बार माउंट एवरेस्ट की चोटी पर कदम रखा था।

Tom Hiddleston Genden Phuntsok to bring Everest legend Tenzing Norgay story to screen
टॉम हिडलस्टन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टार कास्ट
तेनजिंग नोर्गे की भूमिका अभिनेता गेंडन फुंट्सोक निभाएंगे, जोकि एक नेपाली-भारतीय शेरपा पर्वतारोही के रूप में नजर आएंगे। एडमंड हिलेरी की भूमिका में हॉलीवुड स्टार टॉम हिडलस्टन नजर आएंगे। इन दोनों के अलावा फिल्म में विलेम डैफो, कैट्रिओना बाल्फे, तेनजिन डल्हा और थिनले ल्हामो नजर आएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tom Hiddleston Genden Phuntsok to bring Everest legend Tenzing Norgay story to screen
गेंडन फुंट्सोक - फोटो : सोशल मीडिया

क्या होगी फिल्म की कहानी
तेनजिंग नोर्गे की पत्नी और अभियान की सचिव जिल हेंडरसन मिलकर ब्रिटिश क्लाइंबिंग टीम के लीडर कर्नल जॉन हंट को इस बात के लिए मनाती हैं कि तेनजिंग को केवल एक मददगार के रूप में नहीं, बल्कि टीम के एक मुख्य सदस्य के तौर पर शामिल किया जाए।

जहां पश्चिमी देशों के पर्वतारोही एवरेस्ट को सिर्फ जीतने वाला एक पहाड़ मानते थे, वहीं तेनजिंग इसे 'चोमोलुंगमा' के रूप में पूजते थे। फिल्म में इसी सांस्कृतिक और वैचारिक अंतर को दिखाया गया है।

विज्ञापन
Tom Hiddleston Genden Phuntsok to bring Everest legend Tenzing Norgay story to screen
तेनजिंग नोर्गे - फोटो : सोशल मीडिया

कब रिलीज होगी फिल्म
यह फिल्म 9 अक्तूबर, 2026 को कुछ चुनिंदा सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके बाद, 16 अक्तूबर, 2026 से इसे पूरी दुनिया में एप्पल टीवी पर देखा जा सकेगा।


यह भी पढ़ें: Alpha Cast Fees: कितनी है 'अल्फा' के स्टार्स की फीस? बॉबी देओल और ऋतिक से ज्यादा आलिया ने वसूल की मोटी रकम
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed