सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jackie Shroff Birthday Actor Untold Stories Selling Peanuts to Becoming Bollywood Jaggu Dada

सिनेमाघरों में बेची मूंगफली, चलाते हैं गरीबों का घर; जन्मदिन पर पढ़ें जैकी श्रॉफ से जुड़े रोचक किस्से

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 01 Feb 2026 07:43 AM IST
विज्ञापन
सार

jackie Shroff Birthday Special: कई अभिनेता मशहूर होने के बावजूद अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं। जैकी श्रॉफ ऐसे अभिनेताओं में से एक हैं। जैकी श्रॉफ के 69वें जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनसे जुड़े कुछ किस्से। 

Jackie Shroff Birthday Actor Untold Stories Selling Peanuts to Becoming Bollywood Jaggu Dada
जैकी श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

जैकी श्रॉफ बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं, जो जमीन से उठ कर आए हैं। मशहूर एक्टर बनने से पहले जैकी श्रॉफ झुग्गी में रहे। उन्होंने जिंदगी गुजारने के लिए कई छोटो-मोटे काम किए। बॉलीवुड की 250 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने राम लखन, खलनायक, रंगीला, और हलचल जैसी बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया है। 1 फरवरी 1957 को जन्मे जैकी श्रॉफ के बारे में जानें उनसे जुड़े कुछ अनसुने किस्से।
Trending Videos


देव आनंद ने दिया फिल्म में मौका
अभिनेता देव आनंद ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने जैकी श्रॉफ को सबसे पहले फिल्मों में आने का मौका दिया। देव आनंद ने जैकी श्रॉफ की मॉडलिंग की कुछ तस्वीरें देखी थीं। उन्होंने तय कर लिया था कि जैकी श्रॉफ को फिल्म में रोल देंगे। फिल्म 'स्वामी दादा (1982)' में उन्होंने जैकी श्रॉफ को एक छोटा रोल दिया। इस फिल्म के बाद जैकी श्रॉफ को कई फिल्में मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुत्ते की वजह से मिली फिल्म
जैकी श्रॉफ को जिस तरह से बतौर लीड एक्टर पहली फिल्म मिली थी वह किस्सा बहुत रोचक है। बताया जाता है कि सुभाष घई अपनी फिल्म 'हीरो' (1983) के लिए एक नया चेहरा चाहते थे। ऐसे में उन्होंने जैकी श्रॉफ को अपने कुत्ते के साथ टहलते हुए देखा। जैकी श्रॉफ के रफ-टफ लुक और कुत्ते के प्रति उनके लगाव ने सुभाष घई को काफी प्रभावित किया। इसके बाद सुभाष घई ने जैकी श्रॉफ को फिल्म में लीड रोल के लिए लिया।

फिल्म को लेकर बदला नाम
फिल्म 'हीरो' के लिए निर्देशक सुभाष घई ने जैकी श्रॉफ का नाम बदल दिया था। जैकी श्रॉफ का पूरा नाम 'जयकिशन काकूभाई श्रॉफ' है। उन्होंने उनका नाम 'जैकी' कर दिया। 'हीरो' की शूटिंग से पहले जैकी श्रॉफ का बाइक से एक्सीडेंट हो गया था। इस दुर्घटना में उनके आगे के दो दांत टूट गए थे। चोट के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और फिल्म की शूटिंग की।

Jackie Shroff Birthday Actor Untold Stories Selling Peanuts to Becoming Bollywood Jaggu Dada
जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
कर्ज चुकाने के लिए बेचना पड़ा फर्नीचर
साल 2003 में फिल्म 'बूम' रिलीज हुई थी। यह फिल्म के फ्लॉप होने और पायरेसी की वजह से जैकी श्रॉफ कर्ज में डूब गए थे। बताया जाता है कि जैकी श्रॉफ को कर्ज देने के लिए घर का फर्नीचर तक बेचना पड़ गया था। फिल्म की निर्माता जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ थीं। इसमें अमिताभ बच्चन और कट्रीना कैफ जैसे कलाकारों ने अभिनय किया था।

मशहूर होने से पहले बेची मूंगफली
अभिनेता जैकी श्रॉफ का संघर्ष किसी फिल्म की कहानी की तरह है। वह ऐसे सितारे हैं जिन्होंने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है। इंडस्ट्री में आने से पहले जैकी श्रॉफ ने कई छोटे-मोटे काम किए। एक वक्त ऐसा था जब उन्होंने सिनेमाघरों और बस स्टैंड पर मूंगफली बेची। बताया जाता है कि जैकी श्रॉफ ने एक्स्ट्रा इनकम के लिए फिल्मों के पोस्टर भी चिपकाए हैं।

Jackie Shroff Birthday Actor Untold Stories Selling Peanuts to Becoming Bollywood Jaggu Dada
जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
शेफ बनना चाहते थे जैकी
स्टार बनने से पहले जैकी श्रॉफ ने संघर्ष की जिंदगी गुजारी है। उन्होंने जिंदगी गुजारने लिए कई काम किए। करियर के शुरुआत में जैकी श्रॉफ मुंबई के मशहूर ताज होटल में शेफ बनना चाहते थे। चूंकि उनके पास योग्यता, डिग्री और अनुभव की कमी थी इसलिए उन्हें शेफ बनने का मौका नहीं मिला।

झुग्गी में रहे जैकी श्रॉफ
आज बड़े स्टार बन चुके जैकी श्रॉफ का बचपन मुंबई के तीन बत्ती इलाके में चॉल (झुग्गी) में बीता। वह 33 वर्षों तक एक छोटे कमरे में रहे। उन्हें शौचालय के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ी। जैकी श्रॉफ मशहूर होने के बाद भी अपनी जड़ों से जुड़े रहे। 

Jackie Shroff Birthday Actor Untold Stories Selling Peanuts to Becoming Bollywood Jaggu Dada
जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
100 गरीबों का चलाते हैं घर
जैकी श्रॉफ मशहूर होने के बावजूद अपने अतीत को नहीं भूले, इसी वजह से वह गरीबों की मदद करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह मुंबई में रहने वाले 100 गरीब परिवारों की मदद करते हैं। उनका खर्चा चलाते हैं और उनका इलाज भी कराते हैं। गरीबों की मदद और उनकी देखभाल के लिए उन्हें जग्गू दादा के नाम से बुलाया जाता है। 

प्रेमिका से की शादी
जैकी श्रॉफ ने अपनी प्रेमिका आयशा दत्त से 5 जून 1987 में शादी की थी। आयशा एक मॉडल और फिल्म निर्माता हैं। दोनों का एक बेटा और एक बेटी है। बेटा टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के अभिनेता हैं। बेटी कृष्णा श्रॉफ कारोबारी और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed