फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prabhas: बिजनेस में कमाना चाहते थे नाम, 'बाहुबली' से लेकर 'कल्कि2898 एडी' तक फिल्म-दर-फिल्म निखरे प्रभास

Thu, 27 Jun 2024 11:57 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Thu, 27 Jun 2024 11:57 AM IST
विज्ञापन
Kalki 2898 AD star Prabhas profile click here to know about his family background success and failures
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम
'कल्कि2898 एडी' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अपने रिलीज के पहले ही दिन दर्शकों ने इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर का टैग दे दिया है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण के अलावा साउथ के सुपर स्टार प्रभास भी नजर आ रहे हैं। दर्शकों को 'कल्कि2898 एडी' में प्रभास की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म में वे शानदार एक्शन करने नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर सुबह से ही प्रभास ट्रेंडिग टॉपिक बने हुए हैं। तो चलिए आज हम आपको आपके चहेते स्टार के परिवार और उनकी निजी जिंदगी के बारे में कुछ ऐसी बातें बताते हैं जो शायद कम ही लोगों को पता होगी --
Kalki 2898 AD star Prabhas profile click here to know about his family background success and failures
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम
साउथ इंडस्ट्री के सबसे चहेते सितारे प्रभास का पूरा नाम सूर्यनारायण वैंकट प्रभास राजु उप्पलपाटि है। प्रभास का जन्म फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाले परिवार में हुआ। उनके पिता सूर्यनारायण राजू उप्पालापाटि एक फिल्म निर्माता थे। तीन भाई-बहनों में प्रभास सबसे छोटे हैं। उनके बड़े भाई का नाम प्रमोद उप्पालापाटि और बहन का प्रगती है। प्रभास के चाचा भी तेलुगु फिल्मों में काम करते हैं और उनका कृष्णम राजू उप्पालापाटि है।
Kalki 2898 AD star Prabhas profile click here to know about his family background success and failures
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बावजूद प्रभास की दिलचस्पी सिनेमा नहीं थी। वे इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक बिजनेसमैन बनना चाहते थे । वे होटल और रेस्टोरेंट के बिजनेस में हाथ आजमाना चाहते थे, लेकिन किस्मत में स्टार बनना लिखा था। प्रभास के चाचा एक फिल्म बना रहे थे जिसमे अभिनेता के रोल के लिए वे एकदम फिट बैठते थे। प्रभास फिल्मों में नहीं आना चाहते थे, लेकिन चाचा की बात मानकर उन्होंने साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'ईश्वर' में काम किया। यहीं से प्रभास के फिल्मी सफर की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kalki 2898 AD star Prabhas profile click here to know about his family background success and failures
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रभास ने फिल्म 'ईश्वर' से अपना डेब्यू किया था, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में नाकामयाब रही। इस फिल्म के  बाद प्रभास कई और फिल्मों में नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभास आज साउथ के सबसे महंगे अभिनेता हैं, लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी में वो दौर भी देखा है जब बैक-टू-बैक उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही थीं। अभिनेता ने उस दौरान आर्थिक तंगी का भी सामना किया, लेकिन फिर उनकी जिंदगी में वह सुखद मोड़ आया जब वे फिल्म 'बाहुबली' का हिस्सा बनें। 
विज्ञापन
Kalki 2898 AD star Prabhas profile click here to know about his family background success and failures
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रभास जब एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' कर रहे थे तब उन्होंने सोचा भी नहीं था कि इस फिल्म के बाद उनकी जिंदगी एकदम बदल जाएगी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सभी पुराने रिकॉर्ड को तोड़ डाले। साउथ इंडस्ट्री के अलावा प्रभास बॉलीवुड की फिल्मों में भी नजर आए, लेकिन हिंदी फिल्मों में उन्हें वह सफलता नहीं मिली जो साउथ में मिली है। वे 'साहो', 'राधे श्याम' और 'आदिपुरुष' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। अब वे 'कल्कि 2898 एडी' से एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर जादू चला रहे हैं। इस फिल्म में उनके एक्शन की हर कोई तारीफ कर रहा है। उम्मीद की जा रही है 'कल्कि 2898 एडी', 'बाहुबली' के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर देगी।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed