फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nick Jonas calls his wife a great scene partner Priyanka chopra helped her husband for The Good Half movie

Nick-Priyanka: निक जोनस ने पत्नी को बताया बढ़िया सीन पार्टनर, 'द गुड हाफ' के लिए प्रियंका ने की थी पति की मदद

Sat, 17 Aug 2024 01:26 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 17 Aug 2024 01:26 PM IST
सार

अपनी नई फिल्म 'द गुड हाफ' के लिए निक जोनस ने घर पर प्रियंका चोपड़ा से मदद ली थी। उन्होंने अपनी पत्नी को बढ़िया सीन पार्टनर बताया है।
 

विज्ञापन
Nick Jonas calls his wife a great scene partner Priyanka chopra helped her husband for The Good Half movie
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra

विस्तार

मशहूर गायक निक जोनस जल्द ही 'द गुड हाफ' फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए निक पहली बार मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म की तैयारी करने के दौरान निक जोनस को अपनी पत्नी और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का बखूबी साथ मिला। एक हालिया साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि आखिर किस तरह से प्रियंका ने उनकी मदद की।

विज्ञापन


निक ने प्रियंका चोपड़ा को बताया 'विश्व स्तरीय' 
निक जोनस ने अपने घर में 'द गुड हाफ' के सीन पर काम किया था। ई! न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि उन्हें अपने घर पर प्रियंका चोपड़ा के रूप में एक बढ़िया सीन पार्टनर मिल गई है। प्रियंका की तारीफ करने में निक यही नहीं रूके। उन्होंने कहा कि बढ़िया सीन पार्टनर से उनका मतलब 'विश्व स्तरीय' से है। 
विज्ञापन


Kai Po Che: 'काई पो चे में' सुशांत के अलावा इन अभिनेताओं ने भी दिया था ऑडिशन, पवित्र रिश्ता के कारण मिला काम?
विज्ञापन
विज्ञापन


किरदारों के बारे में बात करते थे निक और प्रियंका 
निक ने कहा कि घर में रहकर रचनात्मक बने रहना काफी अच्छा होता है। उन्होंने बताया कि वो और प्रियंका फिल्म के किरदारों के बारे में बात किया करते थे। निक ने कहा कि उन्हें 'द गुड हाफ' की कहानी काफी पसंद आई थी। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी गंभीर विषय पर आधारित है और साथ ही मजेदार भी है।

Allu Arjun: ऋषभ शेट्टी और नित्या मेनन को अल्लू अर्जुन ने दी बधाई, दोनों कलाकारों को मिला है राष्ट्रीय पुरस्कार

कॉमेडी ड्रामा फिल्म है 'द गुड हाफ'
'द गुड हाफ' का निर्देशन रॉबर्ट श्वार्टजमैन ने किया है। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इसमें निक जोनस के साथ-साथ डेविड आर्क्वेट, मैट वॉल्श, एलिजाबेथ शू, ब्रिटनी स्नो  और एलेक्जेंड्रा शिप ने भी काम किया है। वहीं, प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो वो जल्द ही 'द ब्लफ' और 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आएंगी। इन दिनों वो वेब सीरीज 'सिटाडेल 2' पर काम कर रही हैं।

Tanushree Dutta: तनुश्री दत्ता ने विवेक अग्निहोत्री पर लगाया परेशान करने का आरोप, सनसनीखेज खुलासे से सभी हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed