फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka Chopra completed the bluff shooting return los angeles Nick Jonas Malti She is daddy girl mommy world

Priyanka Chopra: 'द ब्लफ' की शूटिंग खत्म कर लॉस एंजिल्स वापस लौटीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती-निक भी दिखे साथ

Tue, 13 Aug 2024 11:35 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 13 Aug 2024 11:35 AM IST
सार

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी बेटी मालती मैरी के साथ वापस लॉस एंजलेस लौट आए हैं। इस दौरान तीनों की शानदार तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एयरपोर्ट के दौरान पैपराजी ने तीनों की जमकर तस्वीरें खीचीं, जो अब यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
 

विज्ञापन
Priyanka Chopra completed the bluff shooting return los angeles Nick Jonas Malti She is daddy girl mommy world
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस-मालती - फोटो : इंस्टाग्राम@jerryxmimi

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी कई आगामी फिल्मों को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। प्रियंका ने कुछ ही दिन पहले अपनी आगामी एक्शन फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में खत्म की है, जिसकी जानकारी प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ शानदार तस्वीरों के साथ साझा की थी। प्रियंका की फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग अब ऑस्ट्रेलिया में खत्म हो चुकी है और अब वह, निक और मालती अपने घर लॉस एंजिल्स वापस लौट आए हैं। एयरपोर्टस पर तीनों की शानदार तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

 

Priyanka Chopra completed the bluff shooting return los angeles Nick Jonas Malti She is daddy girl mommy world
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस-मालती - फोटो : इंस्टाग्राम@jerryxmimi
एयरपोर्ट की तस्वीरें
एयरपोर्ट से प्रियंका, निक और मालती की कैंडिड तस्वीरें काफी खूबसूरत दिख रही हैं, जिन्हें पैपराजी ने क्लिक किया था। इन तस्वीरों में प्रियंका ने ग्रे क्रॉप्ड टॉप और मैचिंग ट्रैक पैंट पहनी हुई है, जबकि निक कैमोफ्लाज्ड ट्रैक सूट में नजर आए। उनकी दो साल की बेटी मालती ने ग्रे क्लोथिंग सेट और ब्लैक-एंड-व्हाइट स्नीकर्स में हमेशा की तरह प्यारी दिख रही हैं। एयरपोर्ट पर प्रियंका और निक दोनों ने बारी-बारी बेटी मालती को संभालते नजर आए। प्रियंका ने कैंडिड फोटो में मालती के साथ मस्ती भी की। अब इन तीनों की यह शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिनपर प्रशंसक जमकर प्यार बसरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Priyanka Chopra completed the bluff shooting return los angeles Nick Jonas Malti She is daddy girl mommy world
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस-मालती - फोटो : इंस्टाग्राम@jerryxmimi
प्रशंसकों ने तस्वीरों पर लुटाया प्यार
एक यूजर ने लिखा, "यह डैडी की बेटी है और उसकी मां की दुनिया है।" एक और यूजर ने लिखा, "मां और पापा की दुनिया" एक प्रशंसक ने लिखा, "मुझे यह परिवार बहुत पसंद है" एक और प्रशंसक ने लिखा, "सुंदर परिवार"। प्रियंका, निक और मालती की इन तस्वीरों पर लगातार प्रशंसकों के कमेंट्स आ रहे हैं, जो अब थमते नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

Priyanka Chopra completed the bluff shooting return los angeles Nick Jonas Malti She is daddy girl mommy world
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस-मालती - फोटो : इंस्टाग्राम@jerryxmimi
प्रियंका की आने वाली फिल्में
काम की बात करें तो, प्रियंका ने 'सिटाडेल 2' की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसकी जानकारी देते हुए प्रियंका ने सीरीज से अपना पहला लुक भी सोशल मीडिया पर साझा किया था। इसके अलावा प्रियंका एकशन थ्रिलर फिल्म 'द ब्लफ' में नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा, कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन और वेदांतन नायडू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 
Devara Chuttamalle: 'देवरा' का गाना 'चुट्टामल्ले' यूट्यूब पर कर रहा है ट्रेंड, 80 मिलियन व्यूज के हुआ पार



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed