{"_id":"66d1684a350d0ae8860af891","slug":"priyanka-chopra-hubby-nick-jonas-falls-in-love-with-her-again-seeing-recent-photos-fans-say-we-get-it-jiju-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra: प्रियंका की शानदार तस्वीरों पर खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए निक, फैंस ने दीं प्रतिक्रिया","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Priyanka Chopra: प्रियंका की शानदार तस्वीरों पर खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए निक, फैंस ने दीं प्रतिक्रिया
Fri, 30 Aug 2024 12:10 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 30 Aug 2024 12:10 PM IST
सार
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास को उनकी पत्नी की हालिया तस्वीरें देखकर फिर से एक बार प्रियंका से प्यार हो गया है। निक पत्नी और अभिनेत्री की लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर कमेंट करे बगैर रह नहीं पाए, जिसपर अब प्रशंसक अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
- फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। जब भी प्रियंका भारत आती हैं तो पूरी लाइमलाइट लूट लेती हैं। निक ने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट तस्वीरों पर कमेंट करते हुए अभिनेत्री की खूब तारीफ की। निक के इस कमेंट पर प्रशंसक अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
निक ने किया प्रियंका की तस्वीर पर कमेंट
यह कहना गलत नहीं होगा कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा वाकई में बहुत खुशकिस्मत हैं कि उन्हें निक जोनस जैसा जीवनसाथी मिला है। जब से प्रियंका की निक से शादी हुई है, उन्हें सभी भारतीय प्रशंसक नेशनल जीजी कहने लगे हैं। निक अक्सर सार्वजनिक रूप से प्रियंका के प्रति अपना प्यार दिखाते हैं। हाल ही में, जब प्रियंका ने अपने शूट की बेहद ही कई शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। प्रियंका की इन खूबसूरत तस्वीरों को देखकर निक खुदको रोक नहीं पाए और उनकी तारीफ ऐसे की, जिसपर अब प्रशंसक अपनी प्रतिक्रियाएं लगातार दे रहे हैं। निक ने प्रियंका की इन तस्वीरों पर लिखा, वाओ वाओ वाओ..।
निक के कमेंट पर प्रशंसकों ने दी प्रतिक्रियाएं
निक के इस कमेंट के बाद कई हस्तियों ने भी प्रियंका के लुक की तारीफ की। भूमि पेडनेकर ने लिखा, "वाह", राजकुमार राव की पत्नी और अभिनत्री पत्रलेखा ने दो फायर इमोजी बनाए। प्रशंसकों ने भी तस्वीरों पर रचनात्मक प्रतिक्रियाएं दीं। एक ने लिखा, ''सबसे खूबसूरत'' एक और प्रशंसक ने लिखा, "निक, आपकी पत्नी सुंदर है।" कुछ प्रशंसकों ने निक की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी, एक ने कहा, "जीजा जी भी वाह है," एक और प्रशंसक ने लिथा, "हम समझ गए, जीजू।" एक और प्रशंसक ने लिखा, "जीजू, आप ग्रीन फ्लैग हैं।" एक और प्रशंसक ने लिखा, 'निक और प्रियंका की बेस्ट जोड़ी'।
विज्ञापन
हाल ही में प्रियंका भारत आई थीं। इस दौरान उन्होंने अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के प्री-वेडिंग इवेंट में बरगंडी साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिखीं। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, "'पुराने दिन, ताजा यादें'। काम की बात करें तो प्रियंका फ्रैंक ई. फ्लावर्स द्वारा निर्देशित अपनी आगामी फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। इस फिल्म में प्रियंका एक महिला समुद्री डाकू की भूमिका में नजर आएंगी, जिसमें कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन और वेदांतन नायडू भी नजर आएंगे। इसके अलावा वह जल्द ही अपनी जासूसी सीरीज 'सिटाडेल 2' में नजर आएंगी।
Ranveer Singh Mom: रणवीर की मां के चेहरे पर नजर आई दादी बनने की खुशी, दीपिका के बच्चे के जन्म का सभी को इंतजार