Rajinikanth: रजनी मंदिर में पूजा, घर के बाहर जुटे फैंस; थिएटर में मनाया गया ‘थलाइवा’ के 75वें जन्मदिन का जश्न
Rajinikanth Birthday Celebration: भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत आज 75 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस उनके घर के बाहर जुटने लगे हैं। जानिए किस अंदाज में थलाइवा को विश कर रहे फैंस…
विस्तार
तमिल सुपरस्टार ‘थलाइवा’ रजनीकांत आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक रजनीकांत को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हैं, जिनमें फैंस अपने पसंदीदा स्टार के जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं। इन वीडियोज में कहीं फैंस नाचते नजर आ रहे हैं, तो वहीं सुबह से ही फैंस रजनीकांत के घर के बाहर भी इकट्ठा होने लगे हैं।
थिएटर के बाहर फैंस ने किया डांस
एक वायरल वीडियो में फैंस चेन्नई के रोहिणी थिएटर के बाहर जन्मदिन के मौके पर रजनीकांत की ऐतिहासिक फिल्म 'पडयप्पा' के री-रिलीज होने का जश्न मना रहे हैं। इस दौरान फैंस नाच गा रहे हैं। ‘थलाइवा’ के जन्मदिन के मौके पर पूरा थिएटर उत्सव के माहौल में डूब गया है।
VIDEO | Chennai: Fans dance and celebrate at Rohini Theatre as actor Rajinikanth's iconic movie Padayappa is re-released on his birthday. The Superstar turns 75 today, turning the theatre into a festive frenzy.#Rajinikanth #Padayappa #Chennai
(Full video available on PTI… pic.twitter.com/duUOfH1qro — Press Trust of India (@PTI_News) December 12, 2025
घर के बाहर जुटने लगे फैंस
रजनीकांत की फैन फॉलोइंग देश भर में है। जबकि चेन्नई में तो उन्हें पूजा जाता है। यही कारण है कि आज उनके 75वें जन्मदिन के मौके पर फैंस सुबह से ही रजनीकांत के घर के बाहर इकट्ठा होने लगे हैं। फैंस को बस इंतजार है कि कब उन्हें अपने पसंदीदा सुपरस्टार की एक झलक भर देखने को मिलेगी। घर के बाहर फैंस रजनीकांत के बैनर और पोस्टर लेकर खड़े इंतजार कर रहे हैं।
#WATCH | Tamil Nadu: Fans of Superstar Rajinikanth gather outside his residence in Chennai, as he celebrates his 75th birthday today. pic.twitter.com/sjLyi21CAl
— ANI (@ANI) December 12, 2025
#WATCH | Tamil Nadu: Posters extending birthday wishes to Superstar Rajinikanth put up near his residence in Chennai,
— ANI (@ANI) December 12, 2025
He is celebrating his 75th birthday today. pic.twitter.com/HrS91LQRva
VIDEO | Chennai: Rajinikanth fans gather outside his residence to greet the legendary actor on his 75th birthday.#Rajinikanth #Birthday #Chennai
— Press Trust of India (@PTI_News) December 12, 2025
(full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/r7uZMegqEu
फैन ने की रजनीकांत की मूर्ति की पूजा
मदुरै में एक प्रशंसक ने रजनीकांत मंदिर में एक विशेष समारोह आयोजित करके अभिनेता का 75वां जन्मदिन अनोखे ढंग से मनाया। रजनीकांत के फैन कार्तिक ने अपने घर के अंदर एक ‘रजनी मंदिर’ बनवाया है, जिसमें अभिनेता की 300 किलो की प्रतिमा स्थापित है। कुछ महीने पहले उद्घाटित यह मंदिर तब से उनकी गहरी भक्ति का प्रतीक बन गया है। जन्मदिन के मौके पर फैन ने इस मंदिर में रजनीकांत की मूर्ति की पूजा की। इस दौरान केक काटने के बाद रुद्रा अभिषेक और प्रतिमा के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गईं। कार्तिक और उनके परिवार ने अनुष्ठान करके एक्टर की लंबी आयु की कामना भी की।
यह खबर भी पढ़ेंः ‘नए मानक स्थापित किए..’, पीएम माेदी ने रजनीकांत को दी जन्मदिन की बधाई; कमल हासन समेत कई सेलेब्स ने कही ये बात
1950 में मराठी परिवार में हुआ रजनीकांत का जन्म
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को एक मराठी परिवार में हुआ था। उनके पिता पुलिस हेड कांस्टेबल थे। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले रजनी का नाम शिवाजी राव गायकवाड़ था।