{"_id":"663ca957dd9da47ffd0558fd","slug":"saif-ali-khan-role-a-play-of-blind-man-in-director-priyadarshan-movie-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saif Ali Khan:'श्रीकांत' की राह पर चले सैफ अली खान, थ्रिलर फिल्म में अनोखे किरदार में नजर आएंगे अभिनेता","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Saif Ali Khan:'श्रीकांत' की राह पर चले सैफ अली खान, थ्रिलर फिल्म में अनोखे किरदार में नजर आएंगे अभिनेता
Thu, 09 May 2024 04:19 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 09 May 2024 04:19 PM IST
सार
बॉलीवुड निर्देशक प्रियदर्शन की आगामी फिल्म में अहम किरदार के लिए सैफ अली खान का नाम फाइनल किया गया है। इस फिल्म में सैफ एक ऐसा किरदार निभाएंगे, जिसे उन्होंने आज से पहले कभी नहीं निभाया है।
विज्ञापन
सैफ अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सैफ अली खान के फिल्मी करियर में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला है। 2023 में आई सैफ अली खान की 600 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' भी फ्लॉप रही। फिल्मों में दमदार भूमिका निभाने के बाद भी सैफ को उनकी कई फिल्मों में लगातार निराशा ही हाथ लगी है। लेकिन अब लगता है कि निर्देशक प्रियदर्शन की आगामी फिल्म सैफ अली खान के लिए वरदान साबित हो। इस फिल्म में सैफ एक ऐसा किरदार निभाएंगे, जिसे उन्होंने आजतक कभी नहीं निभाया है।
कैसा होगा सैफ का रोल
फिल्म 'श्रीकांत' में राजकुमार राव ने एक अंधे व्यक्ति का किरदार निभाया है। वहीं अब सैफ अली खान ने 'श्रीकांत' की राह अपना ली है। निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म में सैफ एक अंधे व्यक्ति की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग जूलाई और अगस्त के महीने में शुरू की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग को प्रियदर्शन सिर्फ 40 दिनों में ही खत्म कर देंगे।
प्रियदर्शन की आने वाली फिल्में
'हेरा फेरी', 'गरम मसाला', 'भागमभाग', 'चुप चुप के' और 'भूल भुलैया' जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले निर्देशक प्रियदर्शन की दो फिल्में इस साल रिलीज होंगी। पहली मलयामल फिल्म है, जिसे वह अक्षय कुमार के साथ बना रहे हैं। दूसरी फिल्म सैफ अली खान के साथ बनाने का फैसला लिया है। प्रियदर्शन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्मों का निर्देशक किया है।
विज्ञापन
सैफ के साथ ही उनके फैंस को भी उनकी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। प्रियदर्शक के साथ सैफ की इस फिल्म की रिलीज डेट की अभीतक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फैंस सैफ की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Vijay Deverakonda: जन्मदिन के दिन भी शूटिंग में व्यस्त हैं विजय देवरकोंडा, पुलिस अफसर के रोल में करेंगे धमाल