सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिकंदर’ के ट्रेलर रिलीज लॉन्च इवेंट बॉलीवुड के कई सारे दिग्गजों ने शिरकत की। 23 मार्च को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया, जिसकी शोभा बढ़ाने के लिए कई सितारे पहुंचे। इस दौरान सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला नए लुक में नजर आए। आइए देखते हैं किन-किन लोगों ने इस समारोह की शोभा बढ़ाई।
Sikandar Trailer Launch: ‘सिकंदर’ के इवेंट पर नए लुक में पहुंचे सलमान, प्रोड्यूसर साजिद को भी पहचानना मुश्किल
Sikandar Trailer Launch: सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कई सारे बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की है। आइए देखते हैं किस- किस ने इसकी शोभा बढ़ाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय के बाद क्लीन शेव में नजर आए सलमान
‘सिकंदर’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलमान खान अपने डैशिंग अंदाज में नजर आए। अभिनेता को काफी लंबे समय के बाद क्लीन शेव में देखा गया है। उनका यह लुक निश्चित ही फैंस को काफी पसंद आएगा। सलमान खान ने इस दौरान खुद को नेवी ब्लू टी-शर्ट और स्काई ब्लू ब्लेजर में स्टाइल किया। अभिनेता के सनग्लासेस ने उनकी चमक को और भी बढ़ा दिया।
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Sikandar Trailer: 'सिकंदर' का ट्रेलर रिलीज, सलमान ने एक्शन से लूटी महफिल तो कभी गरीबों के बने मसीहा
साजिद ने नए लुक से चौंकाया
‘सिकंदर’ के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला लॉन्च इवेंट में अपने नए लुक में नजर आएं। उन्होंने अपने लुक से सभी को चौंका दिया। उन्होंने खुद को डेनिम लुक में स्टाइल किया। साजिद के अलावा फिल्म के निर्देशक ‘ए आर मुरुगदास’ भी पहुंचें।
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Sikandar Movie: 'सिकंदर' फिल्म की खास बातें, क्यों बन सकती है बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट? जानिए पांच कारण
इन सितारों ने भी की शिरकत
सिकंदर के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शरमन जोशी, अंजिनी धवन ने भी शिरकत की। इसके अलावा फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाने वाले सत्यराज भी दिखें।
काजल अग्रवाल और रश्मिका ने लगाए चार चांद
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में 'सिकंदर' की अभिनेत्रियां काजल अग्रवाल और रश्मिका मंदाना भी पहुंचीं। इस दौरान रश्मिका ने अपना सिग्नेचर पोज किया। अपने दोनों हाथों से दिल बनाया। वहीं, काजल ने अपनी खूबसूरती से सभी का मन मोह लिया।