सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   taare zameen par fame darsheel safary become handsome see latest photos and video

काफी बदल गए हैं 'तारे जमीन पर' के नन्हे ईशान, 19 साल में बना ली हीरो जैसी पर्सनैलिटी; देखकर फैंस हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Tue, 21 Apr 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Darsheel Safary: आमिर खान के साथ फिल्म 'तारे जमीन पर' में नजर आने वाले दर्शील सफारी अब काफी बदल गए हैं। उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख कर फैंस हैरान हैं।

taare zameen par fame darsheel safary become handsome see latest photos and video
दर्शील सफारी, आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@dsafary
विज्ञापन

विस्तार

आमिर खान की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक है 'तारे जमीन पर'। साल 2007 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। इस फिल्म में आमिर खान के अलावा जिस कलाकार की सबसे ज्यादा तारीफ हुई थी, वह थे दर्शील सफारी। इसमें उन्होंने एक ऑटिस्टिक बच्चे की भूमिका निभाई थी। 19 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म के कलाकार दर्शील एक बार फिर चर्चा में हैं।
Trending Videos

29 साल के हुए दर्शील
'तारे जमीन पर' को रिलीज हुए 19 साल बीत गए हैं। दर्शील ने जब इसमें अभिनय किया था, तब वह सिर्फ 10 साल के थे। अब वह 29 साल के हो गए हैं। इतने वर्षों में वह काफी बदल गए हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई हैं, जिनको देखकर फैंस हैरान और खुश हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Darsheel Safary (@dsafary)


विज्ञापन
विज्ञापन

काफी बदल गए दर्शील
दर्शील जब 10 साल के थे, तब वह दिखने में काफी अलग लग रहे थे। उनके आगे के दो दांत बड़े थे। हालांकि वह उम्र के हिसाब से क्यूट लग रहे थे। अब उन्होंने अपने लुक में काफी बदलाव किया है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों में ट्रांसफॉर्मेशन नजर आ रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Darsheel Safary (@dsafary)


दर्शील का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि आमिर खान और दर्शील की अदाकारी वाली फिल्म 18 करोड़ रुपये में बनी थी। इसने वर्ल्डवाइड लगभग 98.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म से दर्शील ने डेब्यू किया था। पहली फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद वह 'बम बम बोले' और 'मिडनाइट चिल्ड्रन' (2012) जैसी फिल्मों में नजर आए।
कई वर्षों तक फिल्मों से दूर रहने के बाद दर्शील 'कच्छ एक्सप्रेस', 'हुकुस बुकुस' में नजर आए। हाल ही में वह फिल्म 'फुले' (2025) में नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed