फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब इन सेलेब्स ने की एक दूसरे के कपड़ों की नकल, किसी ने लूटी महफिल कोई हो गया ट्रोल

Sat, 27 Feb 2021 11:27 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sat, 27 Feb 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
celebs shehnaaz gill to rubina dilaik who copied each other look some got praised and some trolled
सेलेब्स के एक जैसे कपड़े - फोटो : Social media

बॉलीवुड सेलेब्स हों या टीवी के स्टार सभी अपने कपड़ों और लुक को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। हों भी क्यों न, इनके कपड़ों पर हजारों लाखों लोगों की नजर जो टिकी होती है। इन्हीं से फैशन और ट्रेंड भी सेट होता है। लेकिन परेशानी तब खड़ी हो जाती है जब इनके कपड़े आपस में मैच कर जाएं। ऐसा कुछ अभिनेत्रियों के साथ हो भी चुका है।

celebs shehnaaz gill to rubina dilaik who copied each other look some got praised and some trolled
शहनाज गिल, देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : Social media

आपमें से कइयों ने नोटिस किया होगा कि कुछ समय पहले जो आउटफिट किसी और अभिनेत्री ने पहना था कुछ समय बाद उसी तरह का या बिल्कुल वैसा ही ड्रेस कोई अन्य अभिनेत्री भी पहने दिख जाती है। ऐसा होने पर वे कई बार ट्रोल भी जाते हैं तो कुछ तारीफ बटोर ले जाते हैं।

celebs shehnaaz gill to rubina dilaik who copied each other look some got praised and some trolled
शहनाज गिल, मौनी रॉय - फोटो : Social media

फ्रिल गाउन पहनना किसको अच्छा नहीं लगता होगा। लेकिन इसी ड्रेस की वजह से मौनी रॉय बुरी तरह ट्रोल हो चुकी हैं। वहीं शहनाज गिल ने खूब तारीफें बटोरी थीं। दरअसल शहनाज कौर गिल ने इसे बिग बॉस 13 के एक एपिसोड में पहना था और उनपर ये वाकई खूब फब रहा था। शहनाज किसी गुड़िया से कम नहीं लग रही थीं। वहीं जब मौनी रॉय ने इसी तरह का फ्रिल गाउन कैरी किया तो उनके लिए गाड़ी तक में बैठना भी मुश्किल हो रहा था। हालांकि मौनी भी इसे पहनकर बेहद ग्लैमरस लग रही थीं लेकिन सोशल मीडिया वालों को भला कौन रोक सकता है। वे ट्रोल हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
celebs shehnaaz gill to rubina dilaik who copied each other look some got praised and some trolled
रुबीना दिलैक, देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : Social media

फ्रिल गाउन की ही बात करें तो इसी तरह का एक आउटफिट बिग बॉस 14 विजेता रुबीना दिलैक ने भी पहना था। शो के दौरान पहना गया यह गाउन उनपर खूब फब रहा था। साथ ही उन्होंने इसके साथ बैंगनी रंग की इयररिंग पहनी थी और गहरे रंग की लिपस्टिक में वो कहर ढा रही थीं। बिग बॉस 14 की ही कंटेस्टेंस देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी फ्रिल गाउन पहनकर फोटो शेयर की थी। वो बिल्कुल सादगी भरे अंदाज में नजर आईं। उन्हें ज्यादा नोटिस नहीं किया गया।

विज्ञापन
celebs shehnaaz gill to rubina dilaik who copied each other look some got praised and some trolled
रश्मि देसाई, भारती - फोटो : Social media

वहीं कुछ दिन पहले हमने बिग बॉस की कंटेस्टेंस रहीं अभिनेत्री रश्मि देसाई को काले रंग की मिडी पहने देखा था। रश्मि की क्यूटनेस वैसे ही सबको खूब भाती है और ये ड्रेस पहनकर वे काफी प्यारी लग रही थीं। लेकिन यही कपड़े कॉमेडी क्वीन भारती ने भी पहन लिए। जिसमें वह खूब गोल मटोल लग रही थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed