बिग बॉस 14 के रनर अप रहे राहुल वैद्य ने शो भले ना जीता हो लेकिन वह दिल जीतने में जरूर कामयाब रहे। शो के बाद वह और मशहूर हो गए हैं और जहां कहीं भी जा रहे हैं उनके चाहने वालों की भीड़ उन्हें घेर ले रही है। राहुल अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करते और उनके साथ सेल्फी लेते दिखे। करीब चार महीने बिग बॉस के घर में बिताने के बाद वह अब छुट्टियां मनाने निकल पड़े हैं।
‘बिग बॉस 14’ के बाद गर्लफ्रेंड के साथ छुट्टियां मनाने निकले राहुल वैद्य, प्राइवेट हेलीकॉप्टर से हुए रवाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस के घर के अंदर राहुल को अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार के बारे में बातें करते देखा गया। उन्होंने दिशा के जन्मदिन पर उन्हें शादी के लिए प्रपोज भी किया था। बाद में वैलेंटाइंस डे के दिन दिशा भी शो में पहुंचीं और वह शादी के लिए मान गईं। शादी से पहले राहुल अपनी लेडीलव के साथ छुट्टियां बिताने निकल पड़े हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है।
राहुल और दिशा दोनों एक हेलीकॉप्टर के सामने खड़े हैं। तस्वीर के साथ राहुल ने कैप्शन में लिखा- 'चलो ले चलें तुम्हें तारों के शहर में... मुंबई से कुछ दिन दूर मेरी प्यारी क्वीन के साथ।'
View this post on Instagram
शो खत्म होने के बाद राहुल वैद्य ने दिशा परमार संग शादी को लेकर मीडिया से खुलकर बातचीत की और बताया कि वे किस तरह से शादी करना चाहते हैं। राहुल ने बताया कि दिशा और उनकी शादी कई मायनों में बेहद ही अलग और खास होगी। इतना ही नहीं, राहुल ने मेहमानों की लिस्ट भी बनानी शुरू कर दी है। राहुल कहते हैं कि मेहमानों की लिस्ट वो मंगेतर दिशा संग मिलकर तैयार करेंगे। राहुल ने शादी अपनी शादी को लेकर एक खास इच्छा जाहिर की है।
राहुल ने बताया कि वो एक एकांत में रहने वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने आगे कहा कि 'मैंने कई लाइव शोज किए हैं। बड़ी-बड़ी शादियों में परफॉर्म किया है, जहां हजारों लोग होते हैं, लेकिन मैं अपनी शादी केवल 50-60 खास और चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में करना चाहता हूं। मेहमानों की लिस्ट में सबसे पहले सलमान खान का नाम लिखा। इसके अलावा मेरे खास दोस्त अली गोनी और जैस्मिन भसीन भी शादी में शामिल होंगे।'