सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   200 people donated blood at a camp organized by the Amar Ujala Foundation in the Gorakhpur-Basti division.

UP: विश्व रक्तदाता दिवस पर गोरखपुर-बस्ती मंडल में 200 लोगों का रक्तदान,आप भी बनिए महादानी; दूसरों की जान बचाइए

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Mon, 15 Jun 2026 12:31 PM IST
विज्ञापन
सार

गोरखपुर शहर में तीन स्थानों एम्स, बीआरडी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक 94 लोगों ने रक्तदान कर दूसरों की जान बचाने का जज्बा दिखाया।

200 people donated blood at a camp organized by the Amar Ujala Foundation in the Gorakhpur-Basti division.
जिला अस्पताल में सीएमओ ने रक्तदान शुरू करवाया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। गोरखपुर-बस्ती मंडल में 200 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की और महादानी बने। गोरखपुर शहर में तीन स्थानों एम्स, बीआरडी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक 94 लोगों ने रक्तदान कर दूसरों की जान बचाने का जज्बा दिखाया।

200 people donated blood at a camp organized by the Amar Ujala Foundation in the Gorakhpur-Basti division.
रक्तदान करने वाले को एम्स ईडी ने किया सम्मानित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एम्स में कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने शिविर का उदघाटन किया।इस दौरान कुल 34 महादानियों ने दूसरों की जान बचाने के लिए रक्तदान किया। जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने किया। विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा और प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र दिया। यहां 41 लोगों ने रक्तदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

200 people donated blood at a camp organized by the Amar Ujala Foundation in the Gorakhpur-Basti division.
गोरखपुर बीआरडी में रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आयोजन में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी और अखिल विश्व गायत्री परिवार का विशेष सहयोग रहा। डॉ. बीके सुमन, शिवेंद्र विक्रम सिंह, महेंद्रनाथ चतुर्वेदी, डॉ. दीनानाथ सिंह, ज्ञानेंद्र ओझा आदि मौजूद रहे। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शिविर का उद्घाटन ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अर्चना त्रिपाठी ने किया। 19 लोगों ने रक्तदान किया। काउंसलर मीनाश्री मिश्रा, अमर पांडेय, अंकित गुप्ता, दुर्गा प्रसाद सहित कर्मचारी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed