फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   251-foot statue of Ambedkar will be built in Khadesari; Cabinet Minister OP Rajbhar flagged off 'Sankalp Yatra

UP: खड़ेसरी में बनेगी 251 फीट आंबेडकर प्रतिमा, कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने संकल्प यात्रा को दिखाई हरी झंडी

Mon, 10 Aug 2026 04:47 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Mon, 10 Aug 2026 04:47 PM IST
सार

विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि राजा सुहेलदेव ने समाज के दबे-कुचले लोगों के उत्थान के लिए अग्रणी भूमिका निभाई थी। उसी भावना को आगे बढ़ाते हुए मानव शिक्षा सेवा संस्था की ओर से किया जा रहा यह कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि 251 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नया कीर्तिमान स्थापित होगा।

विज्ञापन
251-foot statue of Ambedkar will be built in Khadesari; Cabinet Minister OP Rajbhar flagged off 'Sankalp Yatra
कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बड़हलगंज खड़ेसरी स्थित साईं धाम में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 251 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित करने के लिए सोमवार को संकल्प यात्रा और हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। मानव शिक्षा सेवा संस्था के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने संकल्प यात्रा को रवाना किया।

विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बाबा साहेब के संविधान और उनके सपनों को साकार करने का काम भाजपा सरकार कर रही है। महिलाओं को आरक्षण देने का काम भी संविधान की भावना के अनुरूप किया जा रहा है।

विज्ञापन

उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार में योग्य लोगों को अयोग्य बनाने का काम किया जाता था। आवास तक बिकते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में उद्योग स्थापित हो रहे हैं और रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मानव शिक्षा सेवा संस्था ने जो पहल की है, उसमें हरसंभव सहयोग किया जाएगा। बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे इस प्रयास में सभी को सहयोग करना चाहिए। विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि राजा सुहेलदेव ने समाज के दबे-कुचले लोगों के उत्थान के लिए अग्रणी भूमिका निभाई थी।

उसी भावना को आगे बढ़ाते हुए मानव शिक्षा सेवा संस्था की ओर से किया जा रहा यह कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि 251 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नया कीर्तिमान स्थापित होगा। इस पुनीत कार्य को पूरा करने में सभी की सहभागिता जरूरी है।

एनडीए सरकार बाबा साहेब के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रही है।  सुभासपा युवा मंच के राष्ट्रीय प्रभारी शिखर गुप्ता ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा खड़ेसरी के साईं धाम में स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य उनके विचारों और सामाजिक योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है। इसके लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। वाहन पर लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से डॉ. आंबेडकर के जीवन और समाज के लिए किए गए उनके कार्यों पर आधारित चलचित्र गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।  

मानव शिक्षा सेवा संस्था के प्रबंधक आलोक गुप्ता और भाजपा नेत्री पूनम गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन अभिषेक राय ने किया। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, प्रिया गुप्ता, रामानंद बौद्ध सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed