{"_id":"69d025db522abdf4210abca3","slug":"2726-crore-rupees-will-be-spent-43-shopkeepers-will-get-space-in-the-multi-level-parking-complex-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1278504-2026-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बड़ी राहत: शहर के दूसरे कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का सीएम योगी करेंगे लोकार्पण, 27.26 करोड़ रुपये लागत से तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी राहत: शहर के दूसरे कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का सीएम योगी करेंगे लोकार्पण, 27.26 करोड़ रुपये लागत से तैयार
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
सार
शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र घंटाघर में आमजन के लिए सुगम आवागमन और व्यापारियों को सहज कारोबारी गतिविधियों को संचालित करने के लिए नगर निगम की तरफ से शहीद बंधु सिंह पार्क में करीब 1540 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में मल्टीलेवल पार्किंग सह कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया है। इसके निर्माण पर 27.26 करोड़ रुपये की लागत आई है।
सीएम के आगमन को लेकर कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स की तैयारियों का जायजा लिया गया
- फोटो : स्त्रोत- नगर निगम
विज्ञापन
विस्तार
शहर के व्यस्ततम घंटाघर क्षेत्र में बनी दूसरी मल्टीलेवल पार्किंग की सौगात रविवार को मिल जाएगी। रविवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर उनके हाथों घंटाघर के सुंदरीकरण कार्य का लोकार्पण और विरासत गलियारा पांडेयहाता में बनने वाले नए कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन-शिलान्यास भी होगा।
Trending Videos
सीएम योगी रविवार की शाम दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। वह पहले पांडेयहाता विरासत गलियारा में व्यापारियों के लिए बन रहे कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद शहीद बंधू सिंह पार्क में मल्टीलेवल पार्किंग सह कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण करेंगे। इसमें कुल 43 दुकानदारों को भी जगह मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र घंटाघर में आमजन के लिए सुगम आवागमन और व्यापारियों को सहज कारोबारी गतिविधियों को संचालित करने के लिए नगर निगम की तरफ से शहीद बंधु सिंह पार्क में करीब 1540 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में मल्टीलेवल पार्किंग सह कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया है। इसके निर्माण पर 27.26 करोड़ रुपये की लागत आई है।
कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में 26 कारों, द्वितीय तल पर 24 और छत पर 200 दोपहिया वाहनों की पार्किंग हो सकेगी। जबकि भूतल पर 21 और प्रथम तल पर 22 दुकानों और पुरुष/महिला शौचालय का निर्माण हुआ है। भूतल पर ही करीब 220 वर्गमीटर क्षेत्र में शीतला माता मंदिर अवस्थित रहेगा।

कॉम्प्लेक्स में दोनों तरफ सीढ़ियों और दो लिफ्ट की व्यवस्था है। यह गोरखपुर शहर का दूसरा मल्टीलेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स होगा। गोलघर में एक मल्टीलेवल पार्किंग पहले से संचालित है।
घंटाघर इलाके में कारोबार और जीवन सुगमता के लिहाज से मल्टीलेवल पार्किंग सह कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यहां न केवल गोरखपुर बल्कि आसपास के अन्य जिलों, बिहार और नेपाल के सीमाई इलाकों के लोग और कारोबारी खरीदारी करने आते हैं। पुरानी बसावट होने के कारण इस क्षेत्र की सड़कें ट्रैफिक लोड के हिसाब से संकरी थीं।

हालांकि, धर्मशाला बाजार से पांडेयहाता तक विरासत गलियारा का निर्माण पूर्ण होने के बाद सड़कें चौड़ी हो जाएंगी। सड़क चौड़ीकरण के साथ ही घंटाघर में जाम की समस्या के निजात के लिए मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कराया गया है। मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण से घंटाघर, माया बाजार, हिंदी बाजार आदि प्रमुख बाजारों में पार्किंग की समस्या दूर होगी। साथ ही यहां लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी।
36 करोड़ से बनेगा कॉम्प्लेक्स
पांडेयहाता विरासत गलियारा में व्यापारियों के लिए कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित दुकानदारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस कॉम्प्लेक्स के निर्माण पर 36.47 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था होगी, जबकि भूतल से लेकर तृतीय तल मिलाकर कुल 65 दुकानों का निर्माण किया जाएगा।